उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखण्ड: भारी बारिश की आशंका के चलते 16 सितंबर को भी 3 जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
1 min read
Uttarakhand School Closed Rain: उत्तराखण्ड में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए चंपावत, नैनीताल एवं रूद्रप्रयाग जिले में 16 सितंबर को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश हुआ जारी….
राज्य में मौसम का कहर जारी है। बीते रोज से हो रही लगातार बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार 16 सितंबर को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी के संबंध में एक बड़ी खबर चंपावत और नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अपने अपने जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी , अर्द्धसरकारी स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। बताया गया है कि इस दौरान जहां 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के निर्देश जिलाधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।
(Uttarakhand School Closed Rain)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: भारी बारिश की आंशका को देखते हुए इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी
विदित हो कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चम्पावत जिले के सभी स्कूलों में बृहस्पतिवार को भी भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारियों द्वारा अवकाश की घोषणा की गई थी। जबकि रूद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बीते रोज स्कूलों में 15 एवं 16 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया था।
(Uttarakhand School Closed Rain)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : पहाड़ की एक आमा 16 दिन से लापता परिजन परेशान, अभी तक कोई खबर नहीं
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
