Home / ENTERTAINMENT / विडियो: अर्पित शिखर का नया पहाड़ी गीत हुआ रिलीज देखें सोनिया जोशी का दमदार अभिनय
ENTERTAINMENT उत्तराखण्ड लोकसंगीत
विडियो: अर्पित शिखर का नया पहाड़ी गीत हुआ रिलीज देखें सोनिया जोशी का दमदार अभिनय
By
1 min read
Arpit Shikhar new song: अर्पित शिखर की सुमधुर आवाज के साथ उत्तराखंड पुलिस में तैनात सोनिया जोशी के शानदार अभिनय ने लगाए विडियो में चार चांद, लोगों के दिलों में जगह बना रहा यह गीत…
उत्तराखण्ड संगीत जगत अपने आप में एक अलग ही पहचान रखता है। सच कहें तो पहाड़ की संस्कृति सभ्यता एवं बोली भाषा को सहेजने में उत्तराखण्ड संगीत जगत के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। अनेकों सुप्रसिद्ध लोकगायकों/ लोकगायिकाओं की राह पर चलते हुए पहाड़ के कई युवा गायक भी अब इस दिशा में अपने कदम बढ़ा रहे हैं। पहाड़ी युवा गायक अर्पित शिखर भी इन्हीं युवाओं में से एक है। वास्तव में यह कहना बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भले ही अर्पित ने अब तक कुछ खास गीतों को अपनी आवाज दी हों, लेकिन उनकी सुमधुर आवाज के जादू ने दर्शकों का दिल जीतने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते रोज रिलीज हुआ उनका नया गीत ‘मेरा सौंजडूया’ भी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस गीत की एक और खास बात यह है कि इसके विडियो में उत्तराखंड पुलिस में तैनात सोनिया जोशी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है।
(Arpit Shikhar new song)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में धूम मचाने वाले गीत मेरो लंहगा का नया विडियो रिलीज होते ही हुआ हिट
बता दें कि युवा गायक अर्पित शिखर और उत्तराखण्ड पुलिस में तैनात सोनिया जोशी का एक बेहद ही खूबसूरत प्रेम गीत ‘मेरा सौंजडूया’ नेक्स्ट लेवल म्यूजिक लैब के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो चुका है। गीत को जहां अर्पित शिखर ने अपनी मधुर आवाज दी है वहीं रंग्याली पिछोड़ी ओढ़े हुए उत्तराखण्ड पुलिस की जवान सोनिया जोशी का अंदाज गीत के विडियो में चार चांद लगा रहा है। सच कहें तो उत्तराखंड की हसीन वादियों में फिल्माई गई इस गीत की विडियो एक पल भी आपको खुद से दूर नहीं होने देगी। अलग-अलग लोकेशन पर फिल्माए गए विडियो के दृश्य जहां इसकी खूबसूरती को और भी अधिक मनमोहक बना रहे हैं वहीं आशीष पंत का लाजबाव कर्णप्रिय संगीत लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाने के लिए काफी है। दो प्रेमियों के दिलों की बात बयां करते इस गढ़वाली गीत के बोल RZDP ने लिखे हैं। उन्होंने ही कंपोजिशन वर्क RZDP किया है और गीत की विडियो को आकर्षक बनाने में राहुल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
(Arpit Shikhar new song)
यह भी पढ़ें- गीत हुआ रिलीज :केसर पवार और ममता पवार की जोड़ी लाई है बेहद खूबसूरत गीत “होटल की नौकरी”
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Rinku Rana Folk singer tharu: उत्तराखण्ड लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में निधन
1 min read Uttarakhand breaking news: Rinku Rana Folk singer tharu died in road Accident nanakmatta: सड़क हादसे में थारू…
Read More
Uttarakhand: युवा गायक पंकज पांडे का दिल छू लेने वाला गीत मेरो मुनस्यारो हुआ रिलीज…
1 min read Pankaj Pandey new song Mero Munsyaro: मेरो मुनस्यारो गीत के माध्यम से पहाड़ की भौगोलिक सुंदरता को…
Read More
उत्तराखण्ड: स्कूलों में अनिवार्य रूप से गाया जाएगा राज्य गीत, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
1 min read Uttarakhand State song will be sung in udham Singh Nagar school, Education Department issues order latest news…
Read More
युवा गायक पंकज पांडे और दीक्षा ढौंडियाल की जुगलबंदी से निकला खूबसूरत गीत नथुली पहाड़ी
1 min read new kumaoni song Nathuli Pahadi Chandni Enterprises by singer Pankaj Pandey Diksha Dhoundiyal uttarakhand live DevBhoomi darshan…
Read More
उत्तराखंड: राकेश कनवाल और ममता आर्य की जुगलबंदी से निकला बेहद खूबसूरत गीत हिट मधु-2
1 min read new kumaoni song, Hit Madhu 2 of singer Rakesh Khanwal and Mamta Arya uttarakhand latest news: “हिट…
Read More
लोकगायिका हेमा नेगी करासी का “जब जली बारात” गीत शादी ब्याहों में मचा रहा धूम
1 min read Hema Negi karasi New Garhwali DJ wedding Song Jab Jali Barat: हेमा नेगी करासी का नया गीत…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
