Connect with us
Uttarakhand news: Vaishnavi Negi of dehradun won the silver medal in the walk race in bhopal.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की वैष्णवी नेगी ने वॉक रेस में जीता सिल्वर मेडल प्रदेश का बड़ा मान

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड की वैष्णवी नेगी ने वॉक रेस में जीता सिल्वर मेडल प्रदेश का बड़ा मान

1 min read

Vaishnavi Negi Uttarakhand: भोपाल में चल रही 17वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन वैष्णवी ने दिखाया दमखम, शानदार प्रदर्शन कर हासिल किया सिल्वर मेडल…

राज्य की बेटियां अपनी काबिलियत के दम पर आज चहुंओर छाई हुई है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही प्रतिभावान बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने भोपाल में आयोजित 17वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के देहरादून जिले की रहने वाली वैष्णवी नेगी की, जिसने पांच हजार मीटर वॉक रेस में सिल्वर मेडल जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। वैष्णवी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Vaishnavi Negi Uttarakhand)
यह भी पढ़ें- थाइलैंड में चमका तिरंगा, उत्तराखण्ड के लाल ने बैडमिंटन में हासिल किए दो पदक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के देहरादून जिले के कारबारी गांव की रहने वाली वैष्णवी नेगी ने भोपाल में चल रही 17वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन वैष्णवी ने पांच हजार मीटर वॉक रेस में अपना दमखम दिखाते हुए 25:32.49 मिनट में रेस पूरी कर सिल्वर मेडल जीत लिया है। बता दें कि भोपाल में बीते रोज 17 सितंबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता, सोमवार 19 सितंबर तक चलेगी।
(Vaishnavi Negi Uttarakhand)

यह भी पढ़ें- गौरवान्वित पल: भारतीय सेना में अफसर बनीं प्रांजल, तीलू रौतेली पुरस्कार से भी हो चुकी है सम्मानित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top