उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर
उत्तराखण्ड: स्कूटी सवार महिला पर गिरी आकाशीय बिजली मौके पर तोड़ा दम
1 min read
Khatima Rain Thunderstorm: आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, मृतका की बहू-बेटी गंभीर रूप से घायल
राज्य में मौसम का कहर जारी है। इसी से संबंधित एक दुखद खबर राज्य के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां खटीमा तहसील क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना में मृतका की बहू एवं बेटी के भी घायल होने की भी खबर है। मृतका की पहचान नदन्ना ग्राम सभा निवासी नरगेश देवी के रूप में हुई है। हादसे की खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है।
(Khatima Rain Thunderstorm)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: खतड़ुवा मना रही मासूम बच्ची को मां से छीन ले गया गुलदार, मिला क्षतविक्षत शव
अभी तक मिल रही जानकारी के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र के उइन व वन कटिया के बीच यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब नदन्ना ग्राम सभा निवासी नरगेश देवी, अपनी बेटी व बहु के साथ स्कूटी पर सवार होकर रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रही थी। इस दुखद घटना में मृतका की बहू और बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनकी पहचान निशा व प्रियांशी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है जबकि गंभीर रूप से घायल निशा व प्रियांशी को उपचार हेतु उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
(Khatima Rain Thunderstorm)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड पुलिस से दुखद खबर, बरसाती नाले में बहने से जवान की मौत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
