Connect with us
Uttarakhand news: Sensational incident in pati Champawat, bhawna joshi died under suspense. Champawat bhawana joshi news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

1 min read

Champawat bhawana joshi news: मायके पक्ष ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप, पिता ने पुलिस में सौंपी तहरीर…

राज्य के चम्पावत जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दुखद घटना से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी को मारने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि मृतका की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Champawat bhawana joshi news)

यह भी पढ़ें- एवलांच हादसा: फरवरी में थी लापता विनय की शादी, परिजन बेसुध, पिता की जुबां पर बस यही बात

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के पाटी विकासखण्ड के किमाड़ गांव की रहने वाली भावना जोशी पत्नी जगदीश जोशी की बीते रोज घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस संबंध में पाटी अस्पताल में तैनात डॉ. आशीष ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही भावना की मौत हो गई थी। बताया गया है कि जिले के ही सिर्तोली गांव की रहने वाली भावना का विवाह करीब डेढ़ साल पहले किमाड़ के जगदीश जोशी से हुआ था। उधर दूसरी ओर 26 वर्षीय भावना की अकस्मात मौत पर उसके पिता बंशीधर जोशी ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
(Champawat bhawana joshi news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट हुआ गिरफ्तार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top