Connect with us
Government order of Uttarakhand igas holiday

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: 4 नवंबर को सभी कार्यालयों में रहेगा अवकाश, आदेश हुआ जारी

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड: 4 नवंबर को सभी कार्यालयों में रहेगा अवकाश, आदेश हुआ जारी

1 min read

Uttarakhand igas holiday: इगास पर 4 नवंबर को बंद रहेंगे उत्तराखंड के सभी कार्यालय, शासन ने जारी किया आदेश….

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने आगामी 4 नवंबर को राज्य के सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा करते हुए आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि उत्तराखंड शासन द्वारा यह अवकाश इगास/बूढ़ी दीपावली के अवसर पर घोषित किया है।
(Uttarakhand igas holiday)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: थल सेना में लेफ्टिनेंट बने लधौली गांव के शुभम बिष्ट, पिता है नौसेना में सूबेदार

बता दें कि आदेश में यह भी कहा गया है कि इस दिन राज्य में सभी बैंक, कोषागार एवं अन्य सभी सरकारी प्रतिष्ठान भी पूर्णतः बंद रहेंगे। विदित हो कि बीते दिनों राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास के अवसर पर समूचे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी।
उत्तराखण्ड: 4 नवंबर को सभी कार्यालयों में रहेगा अवकाश, आदेश हुआ जारी
(Uttarakhand igas holiday)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: दादा के पदचिन्हों पर चलते हुए सेना में लेफ्टिनेंट बने धनियाकोट के कार्तिक जोशी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top