Connect with us
Uttarakhand news: Rajendra Bisht of ramnagar nainital clears RBI Grade B exam. Rajendra Bisht RBI Grade B exam

Home / उत्तराखण्ड / गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: राजेन्द्र बिष्ट ने उत्तीर्ण की भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी परीक्षा

उत्तराखण्ड नैनीताल

गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: राजेन्द्र बिष्ट ने उत्तीर्ण की भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी परीक्षा

1 min read

Rajendra Bisht RBI Grade B exam: गौरवान्वित पल, रामनगर के राजेंद्र ने कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम, उत्तीर्ण की भारतीय रिजर्व बैंक की ग्रेड बी परीक्षा….

राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में भी पीछे नहीं हैं। राज्य के होनहार युवाओं की सफलताओं की खबरें आए दिन हमारे सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र से सामने आ रही है जहां के एक युवा ने देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से राष्ट्रीय स्तर आयोजित ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जी हां हम बात कर रहे हैं मूल रूप से रामनगर के चोरपानी वसंत विहार निवासी राजेन्द्र बिष्ट की, राजेन्द्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Rajendra Bisht RBI Grade B exam)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: थल सेना में लेफ्टिनेंट बने लधौली गांव के शुभम बिष्ट, पिता है नौसेना में सूबेदार

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में राजेंद्र के छोटे भाई संजय ने बताया कि राजेन्द्र ने भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 28 मई 2022 को आयोजित ‘ग्रेड बी’ अधिकारी की मुख्य परीक्षा दी थी। जिसमें चयनित होने के बाद राजेन्द्र ने 25 जून 2022 को दूसरे चरण की परीक्षा दी। इसमें भी चयनित होने के पश्चात उन्होंने साक्षात्कार परीक्षा दी। जिसका अंतिम परिणाम बीते 28 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया है। जिसमें राजेंद्र बिष्ट का चयन हुआ है। संजय ने बताया कि तीन भाईयों में सबसे बड़े राजेन्द्र ने सरस्वती शिशु मंदिर छोई से इंटरमीडिएट तथा देहरादून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बता दें कि राजेन्द्र के पिता प्रेम सिंह बिष्ट जहां सिंचाई विभाग रामनगर में कार्यरत हैं वहीं उनकी माता कुंती बिष्ट एक कुशल गृहणी है। उनके दूसरे भाई संजय बिष्ट रामनगर महाविद्यालय से स्नातक जबकि तीसरे भाई सौरभ दिल्ली विश्वविद्यालय से बी. कॉम. की पढ़ाई कर रहें हैं।
(Rajendra Bisht RBI Grade B exam)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: दादा के पदचिन्हों पर चलते हुए सेना में लेफ्टिनेंट बने धनियाकोट के कार्तिक जोशी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top