उत्तराखण्ड ऋषिकेश
उत्तराखंड के विक्रम सिंह रावत ने नौवीं बार उत्तीर्ण की योग विषय में यूजीसी नेट परीक्षा
1 min read
Vikram Rawat UGC NET: विक्रम ने योग विषय से लगातार नौवीं बार उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय से दो बार हासिल कर चुके हैं गोल्ड मेडल….
राज्य के होनहार वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बीते दिनों घोषित हुए इस बार के यूजीसी नेट परीक्षा के परिणामों में भी राज्य के कई युवाओं ने सफलता हासिल की है। इन युवाओं की सूची में शामिल जहां कई युवाओं ने पहली बार यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं वहीं राज्य के एक शख्स ऐसे भी हैं जिन्होंने लगातार नौवीं बार यूजीसी नेट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के रहने वाले एवं वर्तमान में तीर्थनगरी ऋषिकेश निवासी विक्रम सिंह रावत की, जिन्होंने योग विषय से लगातार नौवीं बार यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर ली है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Vikram Rawat UGC NET)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की धृति का जापान की प्रतिष्ठित नगोया विश्विद्यालय में हुआ चयन, बड़ा प्रदेश का मान
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाले विक्रम सिंह रावत ने बताया कि वह मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग के रहने वाले हैं एवं वर्तमान में ऋषिकेश में रहते हैं। बता दें कि लगातार नौवीं बार यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विक्रम ने वर्ष 2015 में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय से योग विषय में एमए की डिग्री हासिल की थी। इस दौरान उन्होंने विश्विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए थे। जिसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया था। इसके अतिरिक्त वर्ष 2017 में भी इसी विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडी योग) की परीक्षा का टॉपर रहने पर उन्हें विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में भी गोल्ड मेडल प्रदान किया जा चुका है।
(Vikram Rawat UGC NET)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
