उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
उत्तराखंड : बेरीनाग की शिवानी ने उत्तीर्ण की नीट परीक्षा क्षेत्र में खुशी की लहर
1 min read
Shivani Tamta NEET Exam: परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता के बाद शिवानी को आवंटित हुआ राजकीय सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, परिवार में हर्षोल्लास का माहौल…
राज्य की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। राज्य की होनहार बेटियों की सफलता की खबरें आए दिन हमारे सामने आती रहती है ऐसी ही एक खबर आज राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से सामने आ रही है जहां बेरीनाग की रहने वाली शिवानी टम्टा ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बताया गया है कि शिवानी को राजकीय सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी आवंटित हुआ है। शिवानी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Shivani Tamta NEET Exam)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : 12वीं की छात्रा ने शुरु किया ऐसा स्वरोजगार तैयार किया लाखों का कारोबार
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के जमुना नगर निवासी शिवानी टम्टा ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बता दें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा लिटिल एंजल नर्सरी एंड पब्लिक स्कूल बेरीनाग से प्राप्त करने वाली शिवानी के पिता अशोक कुमार जहां पुणे में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं वहीं उनकी मां बबीता देवी, बाल विकास विभाग बागेश्वर में तैनात हैं। बताते चलें कि बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल दर्जे की छात्रा रही शिवानी ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, नाना एवं गुरूजनों को दिया है।
(Shivani Tamta NEET Exam)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
