Connect with us
UTTARAKHAND news: Passengers going to almora Pithoragarh from Haldwani will go this new traffic route plan. Haldwani Almora Traffic Route

Home / अल्मोड़ा / हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले यात्री अब इस रूट से जाएंगे, देखे नया ट्रैफिक प्लान

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले यात्री अब इस रूट से जाएंगे, देखे नया ट्रैफिक प्लान

1 min read

    Haldwani Almora Traffic Route: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा दौरे को देखते हुए ट्रेफिक पुलिस ने जारी किया नया यातायात रूट प्लान, आज और कल रहेगा लागू…

आज और कल हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दौरे को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिसका असर हल्द्वानी से बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। बताया गया है कि इस दौरान जहां भारी वाहनों का करबला से माल रोड शहर की ओर प्रवेश पूर्ण वर्जित रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा जारी न‌ए ट्रेफिक प्लान के मुताबिक इस दौरान पूरे शहर में वन वे व्यवस्था लागू रहेगी।
(Haldwani Almora Traffic Route)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के काकड़ीघाट आश्रम पहुंचे विराट और अनुष्का आज घूमेंगे अल्मोड़ा की वादियों में

ये रहेगा ट्रेफिक प्लान, घर से निकलने से पहले एक बार जरूर देख लें:-
1. इस दौरान माल रोड अल्मोड़ा में वन वे रहेगा।
2. सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।
3. इसी तरह सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक एलआरसाह रोड पर शिखर तिराहा से एनटीडी की तरफ चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।
4. उक्त अवधि में टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ भी चौपहिया वाहन नहीं जाएंगे।
5. बागेश्वर व पिथौरागढ़ से हल्द्वानी को जाने वाले सभी वाहन धारानौला से करबला होते हुए और पाण्डेखोला बाईपास से लोअर माल रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
6. इसी तरह हल्द्वानी से पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर की ओर जाने वाले सभी वाहन इस दौरान करबला से धारानौला होते हुए या बेस बाईपास से पाण्डेखोला होते हुए अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
(Haldwani Almora Traffic Route)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चालान सहित परिवहन विभाग की छह सेवाएं हुईं ऑनलाइन, तीन एप हुए लॉन्च

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top