उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल
उत्तराखंड: पहाड़ी लड़के ने हिंदू रीति रिवाज के साथ अमेरिकन लड़की से पहाड़ में रचाई शादी
1 min read
Vikas Rawat Marriage Chamba: हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे चंबा के विकास और अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का…
जहां एक और आज हम अपनी पुरातन भारतीय संस्कृति को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं वहीं विदेशों में बसने वाले लोगों को आज भी भारतीय संस्कृति, हिंदू रीति रिवाज एवं परम्पराएं अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। जिस कारण विश्व के कई देशों के लोग भारत की यात्रा कर यहां की संस्कृति को अपनाने का फैसला लेते रहते हैं। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है जहां एक अमेरिकी डाक्टर ने बीते दिनों पहाड़ के एक युवा से पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। बता दें कि टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा ब्लाक के आराकोट निवासी विकास और अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी जहां पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बनी हुई है वहीं अमेरिकन युवती द्वारा पहाड़ी युवक से शादी करने की बात सुनकर पहाड़ के वाशिंदे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बताया गया है कि विकास अमेरिका में एक होटल में मैनेजर के पद पर है। वहीं पर दोनों के बीच पहले दोस्ती और फिर प्यार हो गया।
(Vikas Rawat Marriage Chamba)
यह भी पढ़ें- विदेशी जोड़े को ऐसी भायी पहाड़ी संस्कृति उत्तराखण्ड की पावन भूमी में बंधे वैवाहिक जीवन में
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा ब्लाक के आराकोट निवासी अलेल सिंह रावत का पुत्र विकास रावत अमेरिका के एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया है कि वहीं उसकी मेडिकल की पढ़ाई कर रही फ्रेंचस्का के बीच दोस्ती हुई जो धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गई। जिस पर दोनों ने अपने परिजनों से शादी की बात की। घरवालों से रजामंदी मिलने के बाद फ्रेंचस्का बीते 14 नवंबर को फ्रेंचस्का अपने भाई , बहन और दोस्तों के साथ आराकोट पहुंची। जिसके बाद बीते 16 नवंबर को दोनों की शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई। बता दें कि शादी के बाद विकास और फ्रेंचस्का अमेरिका लौट गये हैं। इस शादी के बारे में विकास के पिता अलेल सिंह रावत का कहना है कि उनकी बहू फ्रेंचस्का हिंदू वैदिक संस्कृति से काफी प्रभावित हैं इसी कारण उन्होंने विकास को उससे शादी की अनुमति दे दी।
(Vikas Rawat Marriage Chamba)

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
