Connect with us
Uttarakhand news: Actor Sanju Silodi of Rudraprayag will be married to shivani lakhera. Actor Sanju Silodi uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / उत्तराखंड: अभिनेता संजू सिलोड़ी बंधेंगे वैवाहिक जीवन में, जानिए कौन हैं उनकी जीवन साथी

उत्तराखण्ड लोकसंगीत रूद्रप्रयाग

उत्तराखंड: अभिनेता संजू सिलोड़ी बंधेंगे वैवाहिक जीवन में, जानिए कौन हैं उनकी जीवन साथी

1 min read

Actor Sanju Silodi uttarakhand: वैवाहिक जीवन में बंधेंगे मशहूर अदाकार संजू सिलौड़ी, शिवानी लखेड़ा के साथ रचाएंगे शादी…..

अपनी शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले उत्तराखण्ड के मशहूर कलाकार संजू सिलौड़ी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। संजू के वैवाहिक जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां.. मशहूर अदाकार संजू सिलौड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया गया है कि शिवानी लखेड़ा के साथ बीते दिनों ही उनकी सगाई हुई है। अपने चहेते सितारे से जुड़ी ये शानदार खबर पाकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता संजय सिलोड़ी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- अनिषा और केसर के नए पहाड़ी गीत बैरागी ने मचाया धमाल संजू दिखे नए अवतार में

बता दें कि संजू सिलौड़ी मूल रूप से राज्य के रुद्रप्रयाग जिले के रतूड़ा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में रहते हैं। बताते चलें कि 30 जून 1983 को जन्में संजय उर्फ संजू ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पूर्वी दिल्ली के संत विवेकानंद स्कूल से प्राप्त की है। तत्पश्चात उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। वह अब तक क‌ई गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी गीतों, फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके हैं। लोकगायक गजेंद्र राणा के सुपरहिट गीत बबली तेरो मोबाइल ने उन्हें घर-घर में पहचान दी। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें- “दूर छा विदेश बाबा जी” गीत का वीडियो हुआ रिलीज शगुन के पिता के किरदार में संजू सिलोड़ी आए नजर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top