Connect with us
Uttarakhand news: Mahesh Kothari of Hadam village of chamba tehri garhwal became a Leftinent in Indian Navy. Leftinent Mahesh kothari uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: हड़म गांव के महेश कोठारी बने नौसेना में लेफ्टिनेंट, परिजनों ने सजाए कंधों पर सितारे

उत्तराखण्ड टिहरी गढ़वाल

उत्तराखण्ड: हड़म गांव के महेश कोठारी बने नौसेना में लेफ्टिनेंट, परिजनों ने सजाए कंधों पर सितारे

1 min read

Leftinent Mahesh kothari uttarakhand: चार साल का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय नौसेना में शामिल हुए महेश, भारतीय नौसेना अकादमी, एंजिमाला, केरल से हुए पास आउट….

राज्य के होनहार युवा वाशिंदे हमेशा से सेना में जाकर देशसेवा करने को लालायित रहते हैं। आए दिन राज्य के होनहार युवाओं के सेना में भर्ती होने की खबरें सामने आती रहती है, जिनसे अक्सर हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। जी हां…. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा विकासखण्ड के हड़म गांव निवासी महेश कोठारी की, जो चार वर्ष का कठिन सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर बीते 26 नवंबर को भारतीय नौसेना अकादमी, एंजिमाला, केरल से पास आउट हो गए हैं। महेश की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Leftinent Mahesh kothari uttarakhand)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: खितोला गांव के कपिल बिष्ट बने सेना में लेफ्टिनेंट, पिता है सेना में सूबेदार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा ब्लाक के हड़म गांव निवासी महेश कोठारी, भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। बता दें कि अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल करने वाले महेश ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा चंबा से ही प्राप्त की है। तत्पश्चात उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। बताते चलें कि तदोपरांत उनका चयन इंडियन नेवी में हो गया, जहां भारतीय नौसेना अकादमी, एंजिमाला, केरल में बीते 26 नवंबर को आयोजित हुई पासिंग आउट परेड में वह भारतीय नौसेना का हिस्सा बन गए। इस दौरान उनके माता देवेश्वरी देवी और पिता कृष्णा कोठारी ने महेश के कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें भारतीय नौसेना को समर्पित किया। महेश को पहली तैनाती विशाखापत्तनम में मिली है।
(Leftinent Mahesh kothari uttarakhand)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: थल सेना में लेफ्टिनेंट बने लधौली गांव के शुभम बिष्ट, पिता है नौसेना में सूबेदार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top