Connect with us
उत्तराखण्ड: हल्द्वानी में फिर बढ़ने लगी गुलदार की दस्तक, क्षेत्र में दहशत का माहौल, देखें विडियो

Home / UTTARAKHAND GULDAR / उत्तराखण्ड: हल्द्वानी में फिर बढ़ने लगी गुलदार की दस्तक, क्षेत्र में दहशत का माहौल, देखें विडियो

UTTARAKHAND GULDAR उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: हल्द्वानी में फिर बढ़ने लगी गुलदार की दस्तक, क्षेत्र में दहशत का माहौल, देखें विडियो

1 min read

Uttarakhand Guldar kathgodam Haldwani: गुरवार शाम को विडियो में कैद हुआ गुलदार, रास्ते में फरमा रहा था आराम, क्षेत्र में दहशत का माहौल….

चंद महीनों की शांति के बाद हल्द्वानी क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर दहशत छाने लगी है। जी हां.. एक बार फिर हल्द्वानी में गुलदार की दस्तक होने लगी है। बताया गया है कि बीते रोज गौलापार क्षेत्र के किशनपुर क्षेत्र में जंगल से गुलदार निकलकर गांव के इलाके में पहुंचा जिसे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। दरअसल बीते रोज सड़क मार्ग से गुजर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने रास्ते पर बैठे गुलदार को न केवल अपने कैमरे में कैद किया बल्कि आस पास के ग्रामीणों को इंतला करने के साथ ही विडियो दिखाकर वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी है।
(Uttarakhand Guldar kathgodam Haldwani)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : गांव के भूमियादेव मंदिर जाती महिला को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट

हल्द्वानी से जुड़े गौलापार क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की धमक से अब ग्रामीणों में टेंशन का माहौल है क्योंकि इससे पूर्व भी इस इलाके में कई घटनाएं हो चुकी है। गौरतलब है कि बीते वर्ष गुलदार ने हल्द्वानी क्षेत्र से जुड़े गांवों की क‌ई महिलाओं को अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने अकेले जंगल में चारापत्ती लेने जाना भी बंद कर दिया था।
(Uttarakhand Guldar kathgodam Haldwani)

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: जंगल घास लेने गई महिला को आदमखोर बाघ ने बनाया अपना निवाला

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top