Connect with us
दुखद खबर: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / दुखद खबर: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर देश

दुखद खबर: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

1 min read

Army truck accident Sikkim: भयावह सड़क हादसे में 16 जवान शहीद, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री ने जताया दुःख…

उत्तराखण्ड समेत समूचे देश के लिए एक बहुत बड़ी दुखद खबर इस वक्त सिक्किम से सामने आ रही है जहां हुए भयावह दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। जबकि 4 अन्य जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। बताया गया है कि यह भयावह सड़क हादसा जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन एवं सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जो अभी भी जारी है।
(Army truck accident Sikkim)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, एक जवान शहीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चटन से थंगू की ओर बढ़ रहा सेना के काफिले में शामिल एक ट्रक जेमा के रास्ते में एक तीखे मोड़ पर खड़ी ढलान पर फिसल गया। जिससे उसमें सवार सेना के 16 जवान शहीद हो गए। इस दुखद सड़क हादसे पर घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पक्ष विपक्ष के अनेक बड़े छोटे नेताओं ने दुख जताया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है।
(Army truck accident Sikkim)

यह भी पढ़ें- देश के लिए दुःखद खबर नदी में गिरा सेना के जवानों से भरा वाहन, 7 जवान शहीद, अन्य घायल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top