Connect with us
Uttarakhand news: Campaign successful aama found in Mumbai, Almora Hema devi traced by police, will return home. Alomra Police Hema Mumbai

Home / अल्मोड़ा / सफल रही मुहिम: मिल गई आमा, अल्मोड़ा की हेमा को पुलिस ने किया ट्रेस, होगी घर वापसी

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

सफल रही मुहिम: मिल गई आमा, अल्मोड़ा की हेमा को पुलिस ने किया ट्रेस, होगी घर वापसी

1 min read

Alomra Police Hema Mumbai: अल्मोड़ा पुलिस के साथ ही हेमा का विडियो बनाने वाले गुरविंदर को तहे दिल से धन्यवाद, उन्हीं के प्रयासों से सफल हुई मुहिम, मुख्यमंत्री धामी ने भी दी अल्मोड़ा पुलिस को बधाई…..

वालीवुड नगरी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां… यह खबर अल्मोड़ा की रहने वाली उसी बुर्जुग महिला हेमा के बारे में जिसकी मुंबई की सड़कों पर भटकते हुए विडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।‌ खबर है कि हेमा की तलाश में मुंबई ग‌ई अल्मोड़ा पुलिस की टीम ने बुर्जुग आमा हेमा को ढूंढ लिया है। बताया गया है कि अब हेमा का मेडिकल चेकअप कराकर जा रहा है। जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस द्वारा उन्हें सकुशल घर वापस पहुंचाया जाएगा। उधर दूसरी ओर बुजुर्ग महिला के मिल जानें पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है। देवभूमि दर्शन की टीम भी अल्मोड़ा पुलिस के साथ ही हेमा का विडियो बनाने वाले गुरविंदर को धन्यवाद देती है क्योंकि उन्हीं के प्रयासों से अब पहाड़ की एक आमा की सकुशल घर वापसी होगी।
(Alomra Police Hema Mumbai)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मुंबई में भटक रही पहाड़ की वृद्ध महिला को अल्मोड़ा पुलिस लेने जाएगी मुंबई

गौरतलब है कि मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण की रहने वाली हेमा देवी का मुंबई की सड़कों पर दर दर भटकते हुए एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। यह विडियो हल्द्वानी के रहने वाले गुरविंदर नाम के एक युवक द्वारा बनाया गया था। जिसका स्वत: संज्ञान लेते हुए अल्मोड़ा एस‌एसपी प्रमोद कुमार राय ने पुलिस कर्मियों को हेमा के परिवार के बारे में जानकारी जुटाने हेतु निर्देशित किया था। पुलिस की जांच में पता चला कि हेमा, भिकियासैंण क्षेत्र के कोटियाग गांव की रहने वाली है। काफी समय से मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण वह घर बार छोड़कर भिकियासैंण बाजार में भटकती रहती थी। परंतु लगभग तीन वर्ष से हेमा कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। पुलिस को मिली जानकारी अनुसार हेमा पिछले 15 साल से मानसिक रूप से बीमार है। उसके चार बेटे हैं, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है, तीसरे बेटे राम सिंह की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है तथा हेमा का चौथा बेटा भतरौजखान के पास रहता है। हेमा का मायका खुरेडी गांव में है। उसके दो भाई हैं, वायरल विडियो में हेमा ने इनके नाम खीम सिंह और जगत सिंह बताए थे। आपको बता दें कि परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने के पश्चात अल्मोड़ा एस‌एसपी ने हेमा की तलाश के लिए एक पुलिस टीम को मुंबई भेजा था। इस संबंध में पुलिस ने विडियो बनाने वाले युवक गुरविंदर से भी संपर्क कर हेमा के बारे में जानकारी जुटाई थी।
(Alomra Police Hema Mumbai)

यह भी पढ़ें- साधु-बाबा की शर्त अगर फोड़ दिया इस जोशीमठ में मैंने पानी तो छोड़ना पड़ेगा तुम्हें जोशीमठ

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top