Connect with us
Uttarakhand pahari Gallery: Sanju Silori in new style in this new Kumaoni song O Meri Heeru 2023. Kumaoni new song 2023

Home / उत्तराखण्ड लोकसंगीत / संजू सिलोरी इस नए कुमाऊंनी गीत में दिखे नए अंदाज में देखें वीडियो

उत्तराखण्ड लोकसंगीत पहाड़ी गैलरी

संजू सिलोरी इस नए कुमाऊंनी गीत में दिखे नए अंदाज में देखें वीडियो

1 min read

Kumaoni new song 2023: गीत हुआ रिलीज, महज एक दिन में 48 हजार से अधिक लोगों ने देखा यह गीत, युवा अदाकार संजू सिलौड़ी, अजय सोलंकी, और अदाकारा नताशा शाह एवं माही रावत के शानदार अभिनय ने लगाए चार चांद….

पहाड़ी लोक संगीत राज्य के लोगों के मनोरंजन का एक अहम साधन है। वैसे भी गीत संगीत के माध्यम से हम अपनी मनोव्यथा को आसानी से जाहिर कर सकते हैं। पहले के जमाने की बात और थी, जब हमें महीनों बाद कोई नया गीत सुनने को मिलता था, क‌ई महीनों की शूटिंग के बाद कहीं जाकर एक एलबम रिलीज होती थी। परंतु आज डिजिटल के इस दौर में लगभग हर दिन ही कोई ना कोई नया गीत सुनने को मिल रहा है। यूट्यूब के आने से जहां लगातार न‌ए न‌ए गीत सुनने को मिल रहे हैं वहीं पहाड़ के न‌ए न‌ए युवा गायक और कलाकारों की प्रतिभा हमारे सामने आ रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको युवा गायक मनोज सामंत और गायिका अंजना सिंह की बेहतरीन जुगलबंदी में रिलीज हुए एक और न‌ए कुमाऊनी गीत ‘ओ मेरी हिरू’ के बारे में बताने जा रहे हैं।
(Kumaoni new song 2023)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: इस जिले के लड़कों को नहीं मिल रही है शादी के लिए लड़कियां जा रहे हैं नेपाल

जी हां.. मशकबीन यूट्यूब चैनल के बैनर तले यह गीत बीते रोज रिलीज हो गया है। गीत के बोल जहां स्वयं गायक मनोज सामंत द्वारा लिखे गए हैं वहीं उन्होंने ही गीत की लय और धुन भी तैयार की है। राकेश भट्ट और पवन गुसाईं का सुमधुर संगीत जहां गीत की लोकप्रियता को बढ़ा रहा है वहीं युवा अदाकार संजू सिलौड़ी, अजय सोलंकी, और अदाकारा नताशा शाह एवं माही रावत का शानदार अभिनय गीत की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। विडियो की कोरियोग्राफी सेंडी गुसाईं द्वारा की गई है जबकि विडियो को क्रिएटिव बुड़बक द्वारा फिल्माया गया है। आपको बता दें कि सोहन चौहान द्वारा निर्देशित इस गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 1 दिन के भीतर इसे 48 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।
(Kumaoni new song 2023)

यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड: बेहद खूबसूरत कुमाऊंनी गीत हुआ रिलीज 4 दिन में 1लाख व्यूज पार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top