उत्तराखण्ड हरिद्वार
उत्तराखंड: UKPSC वर्ष 2023 के लिए 32 भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी किया कैलेंडर
1 min read
UKPSC Exam Calendar 2023: लोक सेवा आयोग ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं….
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे राज्य के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं का संशोधित नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने इस कैलेंडर के हिसाब से उम्मीदवारों से निष्पक्ष एवं उत्कृष्टता के साथ परीक्षा का वादा भी किया है। आपको बता दें पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आयोग ने न केवल इस परीक्षा को रद्द कर दिया था बल्कि आगे होने वाली लगभग सभी परीक्षाओं को भी स्थगित करते हुए नई तारीखों का ऐलान किया था। अब इन्हीं परीक्षा तिथियों के साथ राज्य लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2023 के लिए नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।
(UKPSC Exam Calendar 2023)

यह भी पढ़ें- देहरादून में निकली 12वी पास के लिए सरकारी नौकरी अन्तिम तिथि से पूर्व जल्द करें आवेदन
बता दें कि आयोग द्वारा जारी इस नए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जहां सहायक कुलसचिव मुख्य परीक्षा की तिथि सात व आठ फरवरी बताई गई है वहीं इसके तुरंत बाद 12 फरवरी को पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर दोबारा कराने की बात कही है। इसके अतिरिक्त 23 से 26 फरवरी के बीच पीसीएस मुख्य परीक्षा होगी और कनिष्ठ सहायक परीक्षा की तिथि 05 मार्च एवं फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की तिथि 09 अप्रैल निर्धारित की गई है।
(UKPSC Exam Calendar 2023)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दोबारा पटवारी परीक्षा देने के लिए अब सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
