Connect with us
UTTARAKHAND news: Uttarakhand jhanki of Manskhand on republic day created new history, got first place in the country.

Home / उत्तराखण्ड / कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ने बनाया नया इतिहास, देश में मिला पहला स्थान

उत्तराखण्ड देहरादून

कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ने बनाया नया इतिहास, देश में मिला पहला स्थान

1 min read

Uttarakhand jhanki republic day: गौरवान्वित पल, उत्तराखण्ड की झांकी को मिला देश भर में प्रथम स्थान, पहली बार स्थापित किया कीर्तिमान..

समूचे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली एक बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है जहां गणतंत्र दिवस परेड पर कर्तव्यपथ में नजर आई उत्तराखण्ड की झांकी मानसखंड को समूचे देश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। जी हां… अब तक के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड की झांकी ने यह सम्मान हासिल किया है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि ये उपलब्धि हासिल करना समूचे उत्तराखण्ड के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि पुराणों में कुमाऊं मंडल को जहां मानसखंड के नाम से जाना जाता है वहीं गढ़वाल मंडल को केदारखंड के नाम से संबोधित किया गया है।
(Uttarakhand jhanki republic day)
यह भी पढ़ें- विडियो: गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड झांकी में नजर आएगा बेडू पाको गीत के साथ छोलिया नृत्य

बता दें कि इस बार झांकी में मानसखंड की छटा देखने को मिली थी। इस झांकी के अग्र व मध्य भाग में जहां कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए हिरन, बारहसिंघा, घुरल, मोर के अलावा राज्य में पाए जाने वाली विभिन्न पक्षी नजर आए थे वहीं पृष्ठ भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर समूह और देवदार के वृक्षों को दिखाया गया था। इसके साथ ही प्रसिद्ध लोक कला ऐपण काे भी झांकी के मॉडल में शामिल किया गया था। इतना ही नहीं कुमाऊं के पारम्परिक लोकनृत्य छोलिया करते कलाकारों ने भी झांकी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे। छोलिया नृत्य करते कलाकारों का दल ने जहां सुप्रसिद्ध गीत बेडू पाकों बारामास की धुन पर जमकर ठुमके लगाए थे वहीं झांकी का थीम सांग जै हो कुमाऊं, जै हो गढ़वाल ने भी दर्शकों का खूब मन मोहा था।
(Uttarakhand jhanki republic day)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सबसे पुराने लोक नृत्य छोलिया का इतिहास है बेहद रोचक जानिए कुछ खास बातें

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top