उत्तराखण्ड चमोली
Chamoli glacier burst uttarakhand: चमोली में फिर टूटा ग्लेशियर, पूरे क्षेत्र में हड़कंप, मची अफरातफरी,
1 min read
Chamoli glacier burst uttarakhand: क्षेत्र में मचा हड़कंप, महज 12 दिनों के भीतर दूसरी घटना, चारधाम यात्रा संचालित ना होने से टला बड़ा हादसा…
राज्य के चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां खराब मौसम के बीच जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास ग्लेशियर टूट गया। इससे जहां पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं इसका विडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि महज 12 दिनों के भीतर चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने की यह दूसरी घटना है।
(Chamoli glacier burst uttarakhand)
यह भी पढ़ें- चमोली में टूट गया विशालकाय हिमखंड आपदा प्रबंधन विभाग हुआ अलर्ट देखें वीडियो
हालांकि इस घटना से जनधन की हानि होने की अभी तक कोई अप्रिय खबर नहीं मिली है। इस संबंध में हेमकुंड साहिब के गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है जहां ग्लेशियर टूटकर आया है, चारधाम यात्रा संचालित ना होने से वहां मानव आवाजाही काफी कम है जिससे किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जहां ये ग्लेशियर टूटा वह जगह विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना के बैराज से कुछ दूरी पर है। हालांकि वायरल हो रहे विडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ का बहाव काफी तेज था। विदित हो कि बीते बीती 30 जनवरी को भी चमोली जिले के नीती घाटी के मलारी गांव से 200 मीटर की दूरी एक ग्लेशियर टूटा था।
(Chamoli glacier burst uttarakhand)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में टुटा ग्लेशियर, बीआरओ टीम मौके के लिए हुई रवाना, देखें वीडियो
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
