Connect with us
Uttarakhand: Due to the strong tremors of the earthquake, people came out of their homes in chamoli rudraprayag.

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand Earthquake Today: : फिर भूकंप के झटको से डोली पहाड़ की धरती, पिथौरागढ़ में था भूकंप का केंद्र

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

Uttarakhand Earthquake Today: : फिर भूकंप के झटको से डोली पहाड़ की धरती, पिथौरागढ़ में था भूकंप का केंद्र

1 min read

Uttarakhand Earthquake news today: दो बार आया भूकंप, पहले का केंद्र पिथौरागढ़ तो दूसरे का केंद्र था नेपाल में, दिल्ली, एनसीआर तक महसूस हुए झटके….

राज्य की धरती बार बार भूकंप के झटको से डोल रही है। लगातार आ रहे भूकंप के झटको से जहां अब लोग सहमने लगे हैं वहीं इसने भू-विज्ञानिकों को भी चिंतित कर दिया है। इस पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों की मानें तो लगातार सामने आ रहे भूकंप के छोटे छोटे झटके एक बड़ी त्रासदी का संकेत है। उनका यहां तक कहना है कि उत्तराखंड में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है जिसकी तीव्रता कम से कम 7 या 8 से अधिक ही होगी। इसी बीच बुधवार को एक बार फिर राज्य की धरती भूकंप से डोली है। भूकंप के ये झटके उत्तराखण्ड के साथ ही दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश एवं नेपाल में महसूस किए गए हैं।
(Uttarakhand Earthquake news today)
यह भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से डोली उत्तराखण्ड की धरती, पहाड़ से मैदान तक महसूस किए गए झटके

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक भूकंप का पहला झटका दोपहर करीब डेढ़ बजे महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रिकॉर्ड की गई जबकि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर बताई गई है। जबकि इसके लगभग 15 मिनट बाद 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। जिसका केन्द्र नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर बताया गया है। पहाड़ में भूकंप के झटके महसूस होने से जहां लोग अपने घरों से बाहर निकल आए वहीं दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके काफी हल्के थे। अभी तक कहीं से जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
(Uttarakhand Earthquake news today)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: भूकंप के झटकों से डोली पहाड़ की धरती, घरों से बाहर निकले डरे सहमे लोग

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top