उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग
उत्तराखंड: पहाड़ में दुखद घटना पॉलिटेक्निक के छात्र की नदी में डूबने से मौत पूरे क्षेत्र में हड़कंप
1 min read
Rudraprayag news today: दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक छात्र, परिवार में मचा कोहराम…
राज्य के रूद्रप्रयाग जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां मंदाकिनी नदी में नहाते समय डूबने से एक पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत हो गई है। इस दुखद खबर से जहां मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है कि मृतक छात्र दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी उम्र महज 19 वर्ष बताई गई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक के शव को नदी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Rudraprayag news today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: शारदा नदी में नहाने गए दो बच्चे हुए लापता अभी तक कोई खबर नहीं
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के गैड-कंडारा गांव के तीन युवक बीते रोज तिलवाड़ा में मंदाकिनी नदी में नहाने गए थे। बताया गया है कि इसी दौरान उनमें से एक युवक का पैर फिसलने से वह नदी में समा गया। और नदी के तेज बहाव में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम पुत्र राजवीर सिंह नेगी के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही है।
(Rudraprayag news today)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
