Connect with us
Uttarakhand News: E bus service started between Dehradun and Delhi, know its features. Dehradun Delhi E bus

Home / उत्तराखण्ड / Dehradun Delhi E bus: देहरादून दिल्ली के बीच शुरू हुई ई-बस सेवा जानिए इसकी खूबियां

उत्तराखण्ड देहरादून

Dehradun Delhi E bus: देहरादून दिल्ली के बीच शुरू हुई ई-बस सेवा जानिए इसकी खूबियां

1 min read

Dehradun Delhi E bus: अब ई बस में कर सकेंगे दिल्ली से देहरादून का सफर, यात्रा में होगी सहूलियत, दिल्ली से शुरू हुई ई बस सेवा….

उत्तराखंड के यात्रियों को भी अब ई-बस सेवा में सफर करने का अवसर मिल सकेगा। जी हां… दिल्ली से देहरादून के लिए ई-बस सेवा की शुरुआत हो चुकी है। बीते रोज प्रमुख सचिव एवं परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा और ग्रीन सेल के सीईओ देवेंद्र चावला ने कश्मीरी गेट (आईएसबीटी) से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया है कि फिलहाल दिल्ली से ये बस सेवा चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए शुरू की गई है। जिसके तहत रोजाना 50 बसें दिल्ली से इन शहरों के संचालित होंगी। जल्द ही आगरा, लखनऊ, अमृतसर सहित देश के दूसरे शहरों के लिए भी प्रीमियम ई-बस सेवा की शुरू की जाएगी।
(Dehradun Delhi E bus)

यह भी पढ़ें- Pantnagar to Jaipur Flight: पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो की फ्लाइट शुरू देखे शेड्यूल

आपको बता दें ये ई- बसें मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, पानी, टिश्यू, आरामदायक सीटें, सीसीटीवी कैमरे सहित तमाम आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। सबसे खास बात तो यह है कि दिल्ली से शुरू होने वाली यह पहली अंतरराज्यीय ई-बस सेवा है। इस संबंध में ग्रीन सेल मोबिलिटी के सीईओ देवेंद्र चावला ने बताया कि इन बसों में ग्राहकों की सुरक्षा, समय की पाबंदी को खास अहमियत दी गई है। उन्होंने कहा कि बसों के भीतर यात्रियों को वातानुकूलित माहौल में भोजन और पेय पदार्थों भी उपलब्ध होंगे। ई बस सेवा के शुरू होने से जहां पर्यावरण में प्रदूषण कम होगा वहीं यात्रियों को भी सफर में सहूलियत होगी और उनका सफर पहले की अपेक्षा सुलभ और आरामदायक होगा।
(Dehradun Delhi E bus)

यह भी पढ़ें- Lohaghat paonta Sahib Bus: कुमाऊं मंडल के लोगों के लिए शुरू हुई पोंटासाहिब के लिए रोडवेज बस

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top