Connect with us
uttarakhand police jawan pravin kumar of udhamsingh nagar bright luck became millionaire from dream11.

Home / उत्तराखण्ड / Pravin Kumar Police : उत्तराखंड पुलिस के जवान dream11 से बने करोड़पति

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

Pravin Kumar Police : उत्तराखंड पुलिस के जवान dream11 से बने करोड़पति

1 min read

Pravin Kumar Police dream11: उत्तराखण्ड पुलिस में बतौर वाहन चालक तैनात हैं प्रवीण, ड्रीम 11 पर टीम बनाकर हुए मालामाल, साकार हुआ करोड़पति बनने का सपना….

फेंटेसी लीग ड्रीम 11 ने एक बार फिर उत्तराखण्ड के एक और युवा को मालामाल कर दिया है। जी हां… राज्य के युवाओं का ड्रीम 11 पर टीम बनाकर करोड़पति बनने का सिलसिला जारी है। आज खबर उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां रुद्रपुर ब्लाक के पुलभट्टा थाने में तैनात उत्तराखण्ड पुलिस के एक जवान ने ड्रीम 11 पर टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। जवान की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह उत्तराखण्ड पुलिस में बतौर वाहन चालक कार्यरत हैं। एकाएक करोड़पति बनने की इस खबर से जहां उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं है वहीं उनको बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
(Pravin Kumar Police dream11)

Pravin Kumar Police : उत्तराखंड पुलिस के जवान dream11 से बने करोड़पतियह भी पढ़ें- Ravindra Negi Dream11 Rudraprayag : दुकान चलाता था रविन्द्र, चमकी किस्मत, ड्रीम 11 से बना करोड़पति

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रवीण ने ड्रीम 11 पर अपनी यह टीम बुधवार को हुए बांग्लादेश और आयरलैंड के मैच की बनाई थी। बता दें कि इस मैच में जहां बांग्लादेश ने आयरलैंड को करारी शिकस्त दी वहीं प्रवीण ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए नंबर वन की रैंक हासिल की। ड्रीम 11 पर बनाई उनकी टीम को जहां 1127.5 प्वाइंट प्राप्त हुए वहीं उन्हें करोड़पति बनने का संदेश भी प्राप्त हो गया है। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी टीम में साकिब अल हसन को कप्तान एवं विकेटकीपर एल दास को उपकप्तान बनाया था। देखते ही देखते अब यह खबर अब पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है।
(Pravin Kumar Police dream11)
Pravin Kumar Police : उत्तराखंड पुलिस के जवान dream11 से बने करोड़पति

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: ड्रीम 11 से मालामाल हुआ विपिन, चमकी किस्मत, बना करोड़पति

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top