Connect with us
Uttarakhand news: family was going from Haldwani to their village, all 6 people including wife and children died in car accident. Haldwani Car Accident

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी से अपने गांव जा रहा था परिवार पत्नी और बच्चों समेत सभी 6 लोगों की मौत

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी से अपने गांव जा रहा था परिवार पत्नी और बच्चों समेत सभी 6 लोगों की मौत

1 min read

Haldwani Car Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छः लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर….

राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां बिंदुखत्ता निवासी सेंचुरी मिल कर्मचारी के पूरे परिवार की भयावह सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि यह दर्दनाक सड़क हादसा उस समय घटित हुआ जब वह अपने परिजनों के साथ कार में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान उसकी स्विफ्ट डिजायर कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी, जिस वजह से परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उनके गांव के साथ ही लालकुआं बिंदुखत्ता क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Haldwani Car Accident)

यह भी पढ़ें- देहरादून में भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार तीन की मौत रेस्क्यू जारी

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के देवरिया बिशंभरपुर के गालिबपुर गांव निवासी 27 वर्षीय सोनू शाह लालकुआं स्थित सेंचुरी मिल में काम करता था। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ बिंदुखत्ता की वीआईपी गेट दुर्गापाल कॉलोनी में रहता था। बताया गया है कि बीती शाम सोनू अपनी पत्नि पूजा देवी, पांच वर्षीय बेटी रुचिका, तीन वर्षीय बेटे दिव्यांशु, 21 वर्षीय भाई रवि व 12वर्षीय बहन खुशी के साथ अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव के निकट श्रीदत्तगंज के पास उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। जिससे कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। हादसे का कारण कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
(Haldwani Car Accident)

यह भी पढ़ें- चंपावत: नवोदय विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा ने तोड़ा दम मिली थी कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top