Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news: ITBP soldier Rohitash Bisht of Pithoragarh martyr in Arunachal Pradesh China border.

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़

Rohitash Bisht ITBP Pithoragarh: उत्तराखंड का जवान रोहिताश बिष्ट चीन बॉर्डर पर शहीद, परिवार का था इकलौता बेटा

Rohitash Bisht ITBP Pithoragarh: वर्ष 2021 में आईटीबीपी में भर्ती हुआ था रोहिताश, इकलौते बेटे की शहादत की खबर से परिवार में मचा कोहराम….

अरूणाचल प्रदेश बार्डर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है।‌ शहीद जवान की पहचान रोहिताश बिष्ट के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले का रहने वाले थे। उनकी उम्र अभी महज 24 वर्ष थी। वे परिवार के इकलौते बेटे थे। परिवार के इकलौते बेटे की शहादत की खबर से जहां उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर बुधवार तक उनके आवास पर पहुंचने की उम्मीद आईटीबीपी के अधिकारियों द्वारा जताई गई है।
(Rohitash Bisht ITBP Pithoragarh)
यह भी पढ़ें- आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवान, सेना ने जारी किए जवानों के नाम PAFF ने ली जिम्मेदारी

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के रावल गांव जाख पुरान निवासी रोहिताश बिष्ट आईटीबीपी में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती अरूणाचल प्रदेश के लोहितपुर में भारत चीन बार्डर पर आईटीबीपी की नौवीं बटालियन में थी। बताया गया है कि बीते दिनों पेट्रोलिंग के दौरान पैर फिसलने से वह नदी में समा ग‌ए थे। तभी से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था। जिसकी खबर आईटीबीपी के अधिकारियों को रोहिताश के लापता होने की खबर उसके परिवार को दे दी थी। बीते सोमवार को आईटीबीपी के अधिकारियों की ओर से रोहिताश की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन चलाने पर रोहिताश का शव बरामद हो गया। जिसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक रोहिताश वर्ष 2021 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। तदोपरांत 21 अप्रैल 2022‌ को सेंट्रल कालेज अलवर राजस्थान से उनकी बेसिक ट्रेनिंग पूरी हुई थी। बता दें कि रोहिताश का परिवार वर्तमान में पिथौरागढ़ शहर के ऐंचोली में रहता है। रोहिताश के भर्ती होने से पहले तक उनके पिता जितेंद्र सिंह बिष्ट ऐंचोली में ही दुकान चलाते थे।
(Rohitash Bisht ITBP Pithoragarh)

यह भी पढ़ें- Tikam Singh Negi Uttarakhand: उत्तराखंड के टीकम सिंह नेगी लद्दाख में हुए शहीद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top