Connect with us
Uttarakhand news: gangolihaat pithoragarh missing women found in ujjain madhya pradesh pithoragarh missing women devbhoomidarshan news portal

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ से लापता महिला उज्जैन मध्य प्रदेश से हुई बरामद

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: पहाड़ से लापता महिला उज्जैन मध्य प्रदेश से हुई बरामद

1 min read

pithoragarh missing women: बीते चार माह से लापता थी महिला, पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन से किया सकुशल बरामद, परिजनों ने दिया पुलिस को धन्यवाद….

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से युवतियों, किशोरियों और विवाहित महिलाओं के लापता होने का सिलसिला जारी है। इस तरह की खबरें न केवल परिजनों की चिंता बढ़ा रही हैं बल्कि पुलिस प्रशासन की परेशानी बढ़ाने का भी काम कर रही है। हालांकि अपने कार्यों में मुस्तैदी से जुटी रहने वाली उत्तराखण्ड पुलिस लापता हो रही महिलाओं, किशोरियों और युवतियों को सकुशल परिजनों तक पहुंचाने का कार्य भी कर रही है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र से सामने आ रही है जहां बीते 4 महीने से गुमशुदा एक महिला को गंगोलीहाट पुलिस ने उज्जैन (मध्य प्रदेश) से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। महिला की सकुशल वापसी से जहां परिजन काफी खुश हैं वहीं उन्होंने इसके लिए पुलिस कर्मियों का भी तहे दिल से धन्यवाद अदा किया है।
(pithoragarh missing women)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से लापता किशोरी महाराष्ट्र से हुई बरामद CCTV विडियो हुई थी वायरल

गंगोलीहाट पुलिस की ओर से अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक दिनांक 12 /01/ 2023 को गंगोलीहाट क्षेत्र के ग्राम फुटसिल निवासी एक व्यक्ति ने थाना गंगोलीहाट में सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश करने के बावजूद भी उसके संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार उ0नि0 हरीश सिंह चौकी प्रभारी पनार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। बताया गया है कि पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदत से लापता महिला को दिनांक 26/04/2023 को उज्जैन मध्य प्रदेश थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस को लापता महिला उसके मित्र हिमांशु सोलंकी निवासी डिफेंस कॉलोनी मथुरा उत्तर प्रदेश के साथ बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में लापता महिला ने बताया गया कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
(pithoragarh missing women)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ से नौकरी के नाम पर लापता किशोरी को पुलिस ने किया बरामद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top