उत्तराखण्ड हल्द्वानी
उत्तराखण्ड: शादी समारोह से घर वापस लौट रहा था युवक, दर्दनाक कार हादसे में गई जिंदगी
1 min read
Haldwani car accident: अपने दोस्तों के साथ शादी में सम्मिलित होने गया था युवक, वापस घर लौटते समय बीच सड़क पर पलटी कार, मौके पर ही तोड़ दिया दम….
उत्तराखण्ड में पहाड़ से लेकर मैदान तक दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। खासतौर पर शादी के सीजन में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं में खासी वृद्धि देखने को मिल रही है। इससे न केवल अधिकांश संख्या में लोग काल का ग्रास बन रहे हैं बल्कि शादी की खुशियों पर भी ग्रहण लग रहा है। दर्दनाक सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में हुए भयावह कार हादसे में रहे केबल संचालक के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि मृतक अपने दो दोस्तों के साथ शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद अपने घर की ओर वापस लौट रहा था। इस दर्दनाक हादसे की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
(Haldwani car accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत बड़ी लापरवाही का आरोप
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के आनंदपुर स्थित करायल चतुर सिंह निवासी उमंग खड़का पुत्र खड़क सिंह खड़का, अपने दो अन्य साथियों के साथ कार चलाकर शादी समारोह से घर लौट रहा था। बताया गया है कि जैसे ही उसकी कार फूलचौड़ को जाने वाले मार्ग पर पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर बीच सड़क में ही पलट गई। जिससे जहां कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं उमंग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक उमंग दो भाइयों में सबसे छोटा था। बताते चलें कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(Haldwani car accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अपनी शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे युवक और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
