Uttarakhand Police उत्तराखण्ड
Arjun karki Uttarakhand police:: छुट्टियों पर घर गए उत्तराखण्ड पुलिस के जवान अर्जुन सिंह कार्की का आकस्मिक निधन
1 min read
Arjun karki Uttarakhand police: छुट्टियां लेकर दिन में छोटी बहन के घर पहुंचा था पुलिस जवान, देर रात हो गया आकस्मिक निधन, परिवार में मचा कोहराम….
उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी जवान का आकस्मिक निधन हो गया है। मृतक जवान की पहचान अर्जुन सिंह कार्की के रूप में हुई है। बताया गया है कि वे मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले थे। इन दिनों वह छुट्टियों पर थे। पुलिस जवान अर्जुन के असामयिक निधन से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
(Arjun karki Uttarakhand police)
यह भी पढ़ें- Pithoragarh Kamlesh Chand army: छुट्टियों पर घर आ रहे भारतीय सेना के जवान कमलेश चंद का निधन
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के पेटसाल निवासी अर्जुन सिंह कार्की, बतौर आरक्षी, उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में थी। बताया गया है कि बीते 1 मई को वह 14 दिन के आकस्मिक अवकाश पर रवाना हुए थे। छुट्टी मिलते ही वह सबसे पहले डीडीहाट में रहने वाली अपनी छोटी बहन के घर गए थे, जहां देर रात उनका आकस्मिक निधन हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेज दिया है।
(Arjun karki Uttarakhand police)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस जवान आनंद बिष्ट का निधन पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
