उत्तराखण्ड चमोली
उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी शादी में जा रही बोलेरो, 5 लापता
1 min read
Chamoli road Accident news: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई बोलेरो, पांच लोग थे सवार, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे सभी….
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। खासतौर पर शादी के सीजन में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिलती रहती है। जिससे न केवल कई लोग काल का ग्रास बन रहे हैं बल्कि शादी की खुशियों पर भी ग्रहण लग रहा है। दर्दनाक सड़क हादसे की एक ऐसी ही दुखद खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां बिरही–निजमुला मार्ग पर एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से पांच लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
(Chamoli road Accident news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: भयावह सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रही युवती की मौत, पिता गंभीर
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य के चमोली जिले में बीती रात एक बोलेरो वाहन बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर सेंजी धार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। बताया जा रहा है कि वाहन में पांच लोग सवार थे, जोकि निजमुला गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है।
(Chamoli road Accident news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में सड़क से बाहर निकाला बस का पहिया, लटकी खाई की ओर….
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
