उत्तराखण्ड देहरादून
Dehradun to Mumbai flight उत्तराखण्ड: 17 मई से देहरादून से मुंबई के बीच दौड़ेगी एक और फ्लाइट, देखें इसका शेड्यूल
1 min read
Dehradun to Mumbai flight: आगामी 17 मई से होगा संचालन, सुबह के समय पहुंचेगी देहरादून…
उत्तराखण्ड से मुंबई की हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां.. विमानन कंपनी विस्तारा देहरादून और मुंबई के बीच अपनी एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू करने जा रही है। बताया गया है कि आगामी 17 मई से 15 दिनों के लिए शुरू होने वाली यह फ्लाइट मुंबई से सुबह साढ़े आठ बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और इसके आधे घंटे बाद यहां से मुंबई के लिए रवाना होगी। इस फ्लाइट के संचालित होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि पैसेंजर मिलने पर इस फ्लाइट को नियमित भी किया जा सकता है।
(Dehradun to Mumbai flight)
यह भी पढ़ें- Pantnagar to Jaipur Flight: पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो की फ्लाइट शुरू देखे शेड्यूल
बता दें कि अभी तक मुंबई और देहरादून के बीच हवाई सेवा का संचालन बीते काफी समय से विमानन कंपनी गो फर्स्ट द्वारा किया जा रहा था। परंतु बीते करीब एक हफ्ते से गो फर्स्ट ने अपनी सभी उड़ानों को रद्द करने के कारण देहरादून से मुंबई जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बता दें कि विस्तारा पहले ही देहरादून-दिल्ली और देहरादून-मुंबई के बीच प्रतिदिन अपनी दो फ्लाइटें संचालित करती है। इसके अतिरिक्त इंडिगो की 13 और एअर इंडिया की दो फ्लाइट भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रतिदिन लैंड होती है।
(Dehradun to Mumbai flight)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
