Connect with us
Uttarakhand latest news: The woman who went to break the kafal fell into a 40 feet deep pit, in Champawat today. Champawat latest news today

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: काफल तोड़ने गई महिला गिरी 40 फिट गहरे गड्ढे में पुलिस रेस्क्यू कर बचाई जान

उत्तराखण्ड चम्पावत

उत्तराखंड: काफल तोड़ने गई महिला गिरी 40 फिट गहरे गड्ढे में पुलिस रेस्क्यू कर बचाई जान

1 min read

Champawat latest news today: घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर बचाई महिला की जिंदगी…

उत्तराखंड की घनी वादियों के बीच मिलने वाला रसीला जंगली फल काफल बड़ा स्वादिष्ट एवं लाजवाब होता हैं। वही पहाड़ी क्षेत्रों के लोग इस फल का आनंद लेने के लिए जंगलों में ऊंचे ऊंचे पेड़ों का रुख करते हैं वहीं कई लोगों को काफल तोड़ने के चक्कर में दुर्घटना का शिकार भी होना पड़ता है अभी-अभी काफल तोड़ने के चक्कर में पेड़ से एक महिला 40 फीट गड्ढे में गिर गई। जिसको देवदूत बनकर आई चंपावत पुलिस ने रेस्क्यू कर गड्ढे से बाहर निकाला तथा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।
(Champawat latest news today)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अल्मोड़ा के न‌ए SSP बने रामचंद्र राजगुरु, IPS रचिता जुयाल जाएंगी दिल्ली

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के बारदोली में चौकी गांव की एक महिला जो कि काफल तोड़ने के लिए काफल के पेड़ पर चढ़ी थी तभी अचानक महिला 40 फीट गड्ढे में गिर गई। जिसकी सूचना मिलने पर चंपावत पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर महिला को गड्ढे से सुरक्षित बाहर निकाला तथा प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया । बता दें कि किसी व्यक्ति द्वारा अपने खेत पर करीब 40 फिट गड्ढा खोदा गया था जोकि काफल के पेड़ के नीचे था जिसमें काफल तोड़ते वक्त महिला गिर गई है।
(Champawat latest news today)

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे पर गर्बाधार के पास भयानक भूस्खलन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top