Home / UTTARAKHAND BOARD TOPPER / Vinay Joshi Champawat topper: मां है आशा कार्यकत्री बेटे ने 10वीं में किया चम्पावत टॉप
UTTARAKHAND BOARD TOPPER उत्तराखण्ड
Vinay Joshi Champawat topper: मां है आशा कार्यकत्री बेटे ने 10वीं में किया चम्पावत टॉप
By
1 min read
Vinay Joshi Champawat topper: विनय जोशी बने चंपावत टापर, कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम…
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने गुरुवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणामों में राज्य के होनहार छात्र छात्राओं ने अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर न केवल अपने माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि समूचे प्रदेश में अपने क्षेत्र और जिले का नाम भी रोशन किया है। बात अगर राज्य के चम्पावत जिले की करें तो यहां बाराकोट ब्लॉक के पम्दा गांव निवासी विनय जोशी ने 96.2% अंक प्राप्त कर चंपावत जिले का टापर बनने का मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही विवेकानंद विद्या मंदिर हाई स्कूल पम्दा के छात्र विनय जोशी को उत्तराखंड बोर्ड द्वारा जारी मैरिट सूची में समूचे प्रदेश में भी 12वां स्थान हासिल हुआ है।
(Vinay Joshi Champawat topper)
यह भी पढ़ें- Tanu Chauhan 12th Topper: उत्तराखंड 12 वीं बोर्ड परीक्षा में तनु चौहान ने किया प्रदेश में टॉप
बता दें कि अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देने वाले विनय भविष्य में डॉक्टर बनना चाहते हैं। विनय एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां दीपा जोशी जहां पमदा ग्राम पंचायत में आशा कार्यकत्री हैं वहीं उनके पिता प्रकाश चंद जोशी सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट मे आचार्य है। विनय बताते हैं कि उन्होंने यह उपलब्धि प्रतिदिन 5 से 6 घंटा पढ़ाई कर हासिल की है। विनय की इस उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(Vinay Joshi Champawat topper)
यह भी पढ़ें- Sushant chandravanshi uk board: उत्तराखण्ड बोर्ड हाईस्कूल में सुशांत बने प्रदेश टापर
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Tanakpur news today: टनकपुर में डॉक्टरों ने 2 वर्षीय बच्चे की नाक से निकाला विदेशी धातु का बटन….
1 min read Tanakpur news today champawat news hindi Champawat news live Champawat news today Tanakpur sub district hospital news…
Read More
Haridwar accident today: हरिद्वार 3 बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की गई जिंदगी पुलिस कर्मी घायल
1 min read Haridwar news today haridwar bike Accident today haridwar police news today haridwar accident news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान
1 min read |Rudrapur Breaking News | PAC Constable Dharmendra Singh Rawat| Electric Shock|रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, बिजली के पोल…
Read More
Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
1 min read |Khatime Singing Audition| खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण…
Read More
Tehri Ketan murder case: केतन हत्याकांड में बड़ा मोड़, मेडिकल रिपोर्ट के बाद मृतक समेत दो पर केस
1 min read |Tehri Garhwal Ketan Lal Murder Case Update| Uttarakhand breaking news today|हाईकोर्ट के आदेश के बाद टिहरी केतन…
Read More
Nainital news: हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बड़ा हादसा, टक्कर के बाद खाई में समाई कार और बुलेट
1 min read |Nainital Accident News| नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: भुजियाघाट के पास कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर,…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
