Home / उत्तराखण्ड / Tanu Chauhan 12th Topper: उत्तराखंड 12 वीं बोर्ड परीक्षा में तनु चौहान ने किया प्रदेश में टॉप
उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर
Tanu Chauhan 12th Topper: उत्तराखंड 12 वीं बोर्ड परीक्षा में तनु चौहान ने किया प्रदेश में टॉप
1 min read
Tanu Chauhan 12th Topper: जसपुर की तनु चौहान बनी उत्तराखंड 12वीं की टॉपर बढ़ाया अपने क्षेत्र और जिले का मान
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने गुरुवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जारी कर दिया। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उधमसिंह नगर जिले के जसपुर के रामलाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समुचे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तनु कहती हैं कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके प्रधानाचार्य गुरुजन और पिता जी का बहुत बड़ा योगदान है। तनु यह भी कहती है कि उन्हें प्रदेश में तीसरे स्थान के अंदर आने की उम्मीद थी प्रथम स्थान हासिल कर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। तनु के पिता अनिल चौहान कहते हैं कि उनकी बेटी ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल कर उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।(Tanu Chauhan 12th Topper)
तनु कहती है कि उसकी मां ने उससे घर पर कोई काम तक नहीं करवाया और हमेशा अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान केंद्रित करने को कहती थी। तनु कहती हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वह सोशल मीडिया को समय की बर्बादी और ध्यान भटकाने का साधन मानती हैं। तनु कहती हैं कि उन्हें भविष्य में आईएएस बनना है जिसके लिए वे फिर से कड़ी मेहनत करेंगी।
You may also like...
Related articles
उत्तरकाशी की कोमल कुमारी ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 97.8% हासिल कर प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
1 min read Komal Kumari UK board : उत्तराखंड बोर्ड में इंटरमीडिएट की छात्रा कोमल कुमारी ने 97.8 प्रतिशत अंक…
Read More
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 की तिथि हुई घोषित….
1 min read Uttrakhand board exam date 2024: 1 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 30 अप्रैल तक आ जाएगा…
Read More
Good News: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी
1 min read uttarakhand board rechecking form: उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में फेल विद्यार्थियों को…
Read More
Devendra Bisht uk board topper: देवेंद्र बिष्ट ने दिन में चलाया फावड़ा बेलचा रात में की पढ़ाई मेरिट सूची में पाया नाम
1 min read Devendra Bisht uk board topper: परिवार की विषम परिस्थितियों से मासूम हाथों में बेलचा फावड़ा उठाने को…
Read More
Jeewan Rana Pithoragarh UK board: रोजाना 14 किमी की दूरी पैदल तय कर स्कूल जाते थे जीवन मेरिट सूची में हुए शामिल
1 min read Jeewan Rana Pithoragarh UK board: पिता करते हैं मजदूरी, मां ने पशुपालन और घर के काम कर…
Read More
Madhavi Negi pauri Garhwal उत्तराखंड: माधवी नेगी की 10 वीं बोर्ड की मेरिट सूची में छठा स्थान, मां है आंगनबाड़ी कार्यकर्ती
1 min read Madhavi Negi pauri Garhwal: भविष्य में शिक्षक बनकर गरीब बच्चों का भविष्य संवारना चाहती है माधवी, कड़ी…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
