अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: धारानौला की आयुषी तिवारी ने हासिल किया मुकाम, उत्तीर्ण की NEET परीक्षा
1 min read
Ayushi tiwari NEET Result: शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखती है आयुषी, नीट के परीक्षा परिणामों में हासिल किए 628 अंक…
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में भी पीछे नहीं हैं। बीते दिनों घोषित हुए नीट के परीक्षा परिणामों में उत्तराखण्ड के कई होनहार युवाओं के साथ ही कई बेटियों ने सफलता अर्जित कर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। जिनमें अल्मोड़ा की आयुषी तिवारी भी शामिल हैं। जिन्होंने परीक्षा परिणामों में 628 अंक हासिल कर अपने परिजनों का मान बढ़ाया है। आयुषी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Ayushi tiwari NEET Result)
यह भी पढ़ें- NEET RESULT 2023: उत्तराखंड के शिवम गोस्वामी ने बिना कोचिंग के उत्तीर्ण की NEET परीक्षा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के न्यू कॉलोनी धारानौला निवासी आयुषी तिवारी ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। बता दें कि एक शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखने वाली आयुषी के पिता रवि मोहन तिवारी जहां अल्मोड़ा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानठौक में अंग्रेजी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं वहीं उनकी मां नीमा तिवारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्वारब में अंग्रेजी की अध्यापिका है। भविष्य में एक अच्छा चिकित्सक बनकर समाज सेवा करने की चाह रखने वाली आयुषी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता दादी को दिया है।
(Ayushi tiwari NEET Result)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
