उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
उत्तराखण्ड: पिथौरागढ़ के आदित्य एवं कविता का नवोदय में चयन, आप भी दें बधाई
1 min read
Jawahar Navodaya Vidyalaya result: कक्षा छह में हुआ दोनों बच्चों का चयन, वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय विण में अध्यनरत है दोनों छात्र छात्राएं…
राज्य के होनहार नौनिहालों आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खेल कूद के क्षेत्र से लेकर शिक्षा के क्षेत्र तक राज्य के होनहार नौनिहालों ने अभूतपूर्व सफलताएं हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है बल्कि क्षेत्र के साथ ही अपने जिले का मान भी बढ़ाया है। आज हम आपको राज्य के दो और ऐसे ही प्रतिभावान नौनिहालों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए हो गया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं सीमांत जिले पिथौरागढ़ के रहने वाले आदित्य लोहिया एवं कविता की, जो अब जवाहर नवोदय विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करेंगे।
(Jawahar Navodaya Vidyalaya result)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अल्मोड़ा के प्रसून ने उत्तीर्ण की जेईई-एडवांस परीक्षा, आप भी दें बधाई
बता दें कि अभी तक राजकीय प्राथमिक विद्यालय विण पिथौरागढ़ में अध्यनरत आदित्य लोहिया एवं कविता की इस उपलब्धि से जहां उनके परिजन काफी खुश हैं वहीं विद्यालय परिवार में भी खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवल पंत एवं खंड शिक्षा अधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर दोनों बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
(Jawahar Navodaya Vidyalaya result)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
