Connect with us
Uttarakhand news: Traveling from Delhi will be expensive from July 1 in bus service, know the new fare. Uttarakhand Delhi bus service

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand Delhi Bus Service: उत्तराखंड से दिल्ली का सफर 1 जुलाई से होगा महंगा

उत्तराखण्ड देहरादून

Uttarakhand Delhi Bus Service: उत्तराखंड से दिल्ली का सफर 1 जुलाई से होगा महंगा

1 min read

Uttarakhand Delhi bus service: 1 जुलाई से सिवाया टोल प्लाजा पर बढ़ जाएंगी टोल की दरें, महंगा होगा दिल्ली देहरादून का सफर…

यदि आप भी देहरादून से दिल्ली का सफर करने जा रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ ले। देहरादून दिल्ली नेशनल हाईवे 58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर टोल की दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। बता दें कि सिवाया टोल प्लाजा पर 1 जुलाई से टोल की दरें बढ़ जाएंगी। हालांकि एनएचएआई के द्वारा निजी तथा स्थानीय चार पहिया वाहनों, स्थानीय व्यवसायिक वाहनों के टैक्स को यथावत रखते हुए व्यावसायिक तथा भारी वाहनों के टोल टैक्स में 5 से ₹10 की बढ़ोतरी की जाएगी।
(Uttarakhand Delhi bus service)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड मौसम: भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, 24 घंटे एक्टिव मोड में रहेंगे अधिकारी

बताते चलें कि दिल्ली देहरादून हाईवे मे सिवाया टोल प्लाजा पर हर वर्ष 1 जुलाई से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की जाती है। 1 जुलाई से जहां निजी वाहनों से 110 रुपए की वसूली की जाएगी वही वाणिज्यिक वाहनों से 190 की जगह 195 तथा बस एवं ट्रकों से 385 की जगह 390 तथा मल्टी एक्सल वाहनों से 620 की जगह 630 रूपये वसूल किए जाएंगे।(Uttarakhand Delhi bus service)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पर्वतीय रूट पर गाड़ी चलाने वाले सावधान! आएटीए के नए नियम लागू

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top