Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news: Research scholar of G b pant University Pantnagar , Dr. Monika Chhimwal selection in NTPC. Monika Chhimwal NTPC

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर

उत्तराखण्ड: पंतनगर विश्वविद्यालय की शोधार्थी डा. मोनिका का एनटीपीसी में चयन बढ़ा प्रदेश का मान

Monika Chhimwal NTPC: एनटीपीसी में पर्यावरण अधिकारी के पद पर चयनित होने वाली विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्रथम छात्रा हैं मोनिका, इसी वर्ष संपन्न किया है शोध कार्य…

राज्य के होनहार युवा वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। राज्य की बेटियों ने भी अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल कर अनेकों बार समूचे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन एनटीपीसी में सहायक पर्यावरण अधिकारी के पद पर हो गया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की शोधार्थी, डा. मोनिका छिम्वाल की, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार उत्तीर्ण कर एनटीपीसी में सहायक पर्यावरण अधिकारी के पद हासिल किया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।
(Monika Chhimwal NTPC)
यह भी पढ़ें- Himani Joshi IIT : उत्तराखंड की हिमानी जोशी ने उत्तीर्ण की जेईई मेंस और जेईई एडवांस परीक्षा

आपको बता दें कि मोनिका छिम्वाल ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में डा. आर.के. श्रीवास्तव, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में शोध कार्य इसी वर्ष सम्पन्न किया है। अब तक उनके राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में लगभग 10 लेख प्रकाशित हो चुके हैं। इतना ही नहीं उन्हें दो युवा वैज्ञानिक पुरस्कार तथा एक युवा पर्यावरणविद् पुरस्कार से भी सम्मानित किया चुका है। सबसे खास बात तो यह है कि डा. मोनिका छिम्वाल एनटीपीसी में पर्यावरण अधिकारी के पद पर चयनित होने वाली विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्रथम छात्रा हैं।
(Monika Chhimwal NTPC)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ से पति पत्नी दोनों एक साथ बने एसडीएम, पूनम और विपिन पंत को बधाई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top