Connect with us
Nainital DM Vandana Singh Chauhan changed her program, now complaints will be heard on this day in Haldwani. haldwani DM Vandana Chauhan

Home / IAS DM VANDANA SINGH / हल्द्वानी: DM वंदना ने किया जनता दरबार के समय में बदलाव अब इस दिन सुनी जाएंगी जन समस्याएं

IAS DM VANDANA SINGH उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: DM वंदना ने किया जनता दरबार के समय में बदलाव अब इस दिन सुनी जाएंगी जन समस्याएं

1 min read

haldwani DM Vandana Chauhan: नैनीताल जिलाधिकारी के जनता दरबार कार्यक्रम में भारी फेरबदल, अब हर गुरुवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में लगेगा जनता दरबार….

नैनीताल जिले की जिलाधिकारी आईएएस वंदना सिंह चौहान ने अपने जन मिलन कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब जिलाधिकारी वंदना हर गुरुवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर शिकायतें सुनेंगी। इसके साथ ही शुक्रवार को वह विकास कार्यों क़ी समीक्षा और अधिकारियो के साथ जिले में चल रही योजनाओं को लेकर बैठक करेंगी। तथा शनिवार के दिन निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। इसकी शुरुआत शनिवार से ही होने जा रही है। शनिवार को जिलाधिकारी वंदना धारी एवं ओखलकांडा विकासखण्ड का दौरा कर गतिमान विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। बता दें कि अब तक डीएम नैनीताल हल्द्वानी कैंप में हर बुधवार को जनता की शिकायतें सुनती थी।
(haldwani DM Vandana Chauhan)
यह भी पढ़ें- नैनीताल: डीएम बनते ही वंदना चौहान आई एक्शन में अधिकारियों को दिया होमवर्क

बताया गया है कि अब बुधवार को वह नैनीताल में जनता की शिकायते सुनेंगी।‌इसी तरह सोमवार एवं मंगलवार का दिन भी नैनीताल शहर वासियों के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि गुरुवार और शुक्रवार हल्द्वानी कैंप में जन समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग के लिए आरक्षित किया गया है।
(haldwani DM Vandana Chauhan)

यह भी पढ़ें- नैनीताल की DM बनते ही वंदना सिंह ने दी हल्द्वानी वालों को बड़ी खुशखबरी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in IAS DM VANDANA SINGH

To Top