Connect with us
Uttarakhand news: DM Vandana Chauhan in action for Nainital dengue cases

Home / IAS DM VANDANA SINGH / नैनीताल: खबर लगते ही DM वंदना चौहान आई एक्शन में जारी किया फरमान…

IAS DM VANDANA SINGH उत्तराखण्ड

नैनीताल: खबर लगते ही DM वंदना चौहान आई एक्शन में जारी किया फरमान…

1 min read

Nainital dengue cases: उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नैनीताल की डीएम ने सख्ती दिखाते हुए स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

इन दिनों राज्य में डेंगू का कहर जारी है। उत्तराखंड में डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह चौहान द्वारा डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम के साथ ही अन्य विभागों को भी आवश्यक दिशा निर्देश गए हैं। इसके साथ ही वंदना सिंह चौहान ने नगर निगम की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिले में सर्विलांस अभियान तथा सफाई व्यवस्था रखने के सुदृढ़ निर्देश दिए।वही जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कांडपाल को भी दिशा निर्देश देते हुए शहर के प्रत्येक घरों अस्पतालों निजी संस्थानों कमर्शियल स्थानो स्टेशनों रेस्टोरेंटो आदि में साफ सफाई के साथ ही संवेदनशील स्थानों में जमा पानी में उत्पन्न डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के भी लिए कहा गया।(Nainital dengue cases)

बताते चलें कि डीएम वंदना सिंह चौहान ने मॉनिटरिंग टीम के नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा लोगों के घरों में जाकर कार्य करने तथा उनकी मॉनिटरिंग कर सत्यापन करके फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वंदना सिंह चौहान ने कहा कि यदि विभागीय कार्यालय के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानो मे डेंगू का लार्वा पाया जाता है तो उन स्थानों पर जुर्माना लगाया जाएगा। डीएम ने लोगों से अनुरोध किया है कि डेंगू को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई का खास ख्याल रखें तथा घर एवं घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in IAS DM VANDANA SINGH

To Top