Connect with us
Himachal Pradesh news: Priyanka of Hamirpur died due to electrocution current her maternal side accused her of murder. Hamirpur Himachal Pradesh news

Home / देवभूमि दर्शन / करंट लगने से 21 वर्षीय महिला की मौत 1 साल पहले हुई थी शादी पिता ने लगाया हत्या का आरोप

देवभूमि दर्शन हिमाँचल प्रदेश

करंट लगने से 21 वर्षीय महिला की मौत 1 साल पहले हुई थी शादी पिता ने लगाया हत्या का आरोप

1 min read

Hamirpur Himachal Pradesh news: मृतका के पिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, कहा शादी के बाद से ही बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले….

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां कपड़ो में प्रेस कर रही 21 वर्षीय विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। इस दुखद खबर से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतका की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। उधर दूसरी ओर मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं करंट लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।‌ सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
(Hamirpur Himachal Pradesh news)
यह भी पढ़ें- Ranikhet Love Jihad Case: रानीखेत में बड़ा बवाल महिला को भगाने वाले मो. चांद की दुकान में तोड़फोड़

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जरिया थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी प्रवेंद्र कुमार राजपूत की पत्नी प्रियंका कपड़ो में प्रेस कर रही थी। तभी एकाएक करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गई। जिस पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर चतुर्भुज सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर दूसरी ओर मृतका के पिता गनेशा राजपूत ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीते 21 जून 2022 को उन्होंने प्रियंका की शादी बड़े धूमधाम से की थी। शादी के बाद से उसके ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुरालियों ने उनकी पुत्री की करंट लगाकर हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(Hamirpur Himachal Pradesh news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: करंट लगने से गई महिला की जिंदगी, पिछले वर्ष हुआ था बेटे का निधन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन

To Top