Connect with us
Uttarakhand news: Mansi Negi of chamoli selected for Walk Race will represent india in China. Mansi Negi Race Walk

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की मानसी वॉक रेस के लिए चयनित चीन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखंड की मानसी वॉक रेस के लिए चयनित चीन में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

1 min read

Mansi Negi Race Walk: चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगा लहराएंगी मनीषा, 5 अगस्त को करेंगी प्रतिभाग…

गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखण्ड की उड़न परी मानसी नेगी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फलक पर देश प्रदेश का मान बढ़ाया है। जी हां… अब मानसी नेगी का चयन चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किमी वॉक रेस के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में मानसी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है। उन्हें उम्मीद है कि मानसी इस प्रतियोगिता में भी सफलता का परचम लहराकर देश प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
(Mansi Negi Race Walk)
यह भी पढ़ें- Mansi Negi railway job: उत्तराखण्ड सरकार से उठी उम्मीद तो खुद की प्रतिभा के दम पर मानसी नेगी ने रेलवे में नौकरी को दिया ट्रायल

आपको बता दें कि मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के मझोठी गांव की रहने वाली मानसी ने बीते वर्ष गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में न केवल स्वर्ण पदक हासिल किया था बल्कि 47:30:94 मिनट में दौड़ पूरी कर एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया था। अब उनका चयन 20 किलोमीटर वॉक रेस के लिए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में हुआ है। जिसमें मानसी आगामी 5 अगस्त को इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
(Mansi Negi Race Walk)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पिता का हो चुका था निधन संघर्ष भरी कहानी है स्वर्ण पदक विजेता मानसी नेगी की

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top