Connect with us
Uttarakhand news: A cobra bitten the brother and sister sleeping at home, in dehradun. Cobra Dehradun News

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: घर पर सो रहे भाई बहन को डंसा कोबरा ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल….

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: घर पर सो रहे भाई बहन को डंसा कोबरा ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल….

1 min read

Cobra Dehradun News: परिवार में मचा हड़कंप, क्षेत्र में दहशत व्याप्त, नाज़ुक हालत में दोनों अस्पताल में भर्ती….

राज्य में हो रही बारिश के कारण वन्य जीव अपने आशियाने को छोड़कर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं।अभी राज्य के देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां घर में सो रहे मासूम भाई-बहन को सांप ने डस लिया।बता दे कि परिजनो ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से परिजनो मे हडकंप मच गया।
(Cobra Dehradun News)
यह भी पढ़ें- सावधान! कुत्ता पालने के लिए पड़ोसी से नहीं ली अनुमति तो होगा जुर्माना पढ़े नई नियमावली

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के नगर पालिका की पंचवटी कालोनी में शाम को लगभग चार बजे अरविंद पांचाल की साढे़ चार वर्षीय बेटी आशी और तीन वर्षीय बेटा शिवांश घर में सो रहे थे। इसी बीच अरविंद के घर में सांप घुस गया जिसने दोनों भाई बहनों को डस लिया। जिसके बाद आनन फानन में परिजन दोनों को लेकर हिमालयन अस्पताल पहुंचे। परिजनो की सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने के लिए पहुंचे। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने सांप काे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप कोबरा प्रजाति का बताया जा रहा है।
(Cobra Dehradun News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कुमाऊं में बड़ा हादसा रोडवेज बस के स्टेयरिंग हुए फेल मची अफरातफरी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top