उत्तराखण्ड हल्द्वानी
Jitesh Dhariyal chandrayan3 Successful: नैनीताल के छात्र जीतेश का भी रहा चंद्रयान-3 सफलता में योगदान
1 min read
Jitesh Dhariyal chandrayan3 Successful: अपने सराहनीय प्रयासों से दुनिया में बढ़ाया भारत का मान, टीम में शामिल होकर उत्तराखण्ड का गौरव बने जितेंद्र…
बीते बुधवार को चन्द्रयान -3 के चांद की सतह को छूकर भारत ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 की इस अभूतपूर्व सफलता में जहां उत्तराखंड के अग्रवाल दंपति का नाम शामिल है वही इस मिशन में उत्तराखंड के एक और युवा का नाम भी शामिल है। जी हां हम बात कर रहे हैं नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र के हल्दुचौड़ निवासी जीतेश धारियाल की। जो चंद्रयान-3 के मिशन का हिस्सा रहे हैं बता दें कि जितेंद्र ने जून 2022 में इसरो को ज्वाइन किया था। जीतेश धारियाल इसरो में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर तैनात हैं।
(Jitesh Dhariyal chandrayan3 Successful)
यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 के मिशन में उत्तराखंड के अग्रवाल दंपति का भी रहा योगदान जानिए कौन हैं दंपति
बताते चलें कि जीतेश की प्रारंभिक शिक्षा आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल हल्द्वानी से पूर्ण हुई है। इसके पश्चात विक्रम ने एनआईए कुरुक्षेत्र से बीटेक किया । बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल जीतेश ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि इतिहास रचने वाले इस मिशन में शामिल होकर उत्तराखंड को भी गौरवान्वित किया है। जीतेश के पिता कैलाश चंद्र धारियाल सेंचुरी पेपर मिल लाल कुआं से सेवानिवृत हो चुके हैं तथा उनकी माता ग्रहणी है। बेटे की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(Jitendra Dhariyal chandrayan3 Successful)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
