Connect with us
Uttarakhand news: Sonia Bisht of ganai gangoli Pithoragarh selected for L.T teacher got posting in Almora. Sonia Bisht teacher Pithoragarh
फोटो: देवभूमि दर्शन

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ की सोनिया बिष्ट L.T शिक्षिका के लिए चयनित अल्मोड़ा में मिली तैनाती

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ की सोनिया बिष्ट L.T शिक्षिका के लिए चयनित अल्मोड़ा में मिली तैनाती

1 min read

Sonia Bisht teacher Pithoragarh: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिया नियुक्ति पत्र, बतौर विज्ञान शिक्षिका अल्मोड़ा के विद्यालय में मिली पहली नियुक्ति…

देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ही उत्तराखंड की होनहार बेटियां भी आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। फिर वो चाहे खेल का मैदान हों या फिर शिक्षा के क्षेत्र की कोई प्रतियोगी परीक्षा, राज्य की होनहार बेटियों ने अपनी काबिलियत के दम पर चहुंओर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो विज्ञान विषय की शिक्षिका बनने जा रही है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तहसील क्षेत्र के देवराड़ी बोरा गांव निवासी सोनिया बिष्ट का, जिनका एलटी में चयन हो गया है। सोनिया की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
(Sonia Bisht teacher Pithoragarh)
यह भी पढ़ें- Good News: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस विभाग में निकाली फिर से भर्तियां जल्द करें आवेदन…

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत:-

देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में स्थानीय निवासी दीनदयाल उपाध्याय ने बताया कि गणाई गंगोली तहसील के देवराड़ी बोरा निवासी सोनिया बिष्ट पुत्री आनंद सिंह बिष्ट, राज्य के उन 129 होनहार युवाओं में शामिल हैं जिन्हें बीते 6 सितंबर को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र दिए। उन्होंने बताया कि सोनिया को अल्मोड़ा जिले में विद्यालय आवंटित हुआ है। जहां वह बतौर विज्ञान की शिक्षिका नौनिहालों के जीवन में रंग भरकर उनका भविष्य उज्जवल बनाएंगी।
(Sonia Bisht teacher Pithoragarh)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ के सरकारी अस्पतालों में जल्द होगी 1377 नर्सिंग अधिकारीयों की तैनाती

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top