Connect with us
Uttarakhand news: Gaurav Singh of Ganai Gangoli Pithoragarh got 14th rank in All India Indian Army Camp. All India Indian Army camp

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: गणाई गंगोली के गौरव सिंह को ऑल इंडिया थल सेना कैंप में हासिल हुई 14वीं रैंक

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: गणाई गंगोली के गौरव सिंह को ऑल इंडिया थल सेना कैंप में हासिल हुई 14वीं रैंक

1 min read

All India Indian Army camp: न‌ई दिल्ली में आयोजित हुआ था आल इण्डिया थल सेना कैंप, उत्तराखण्ड से गौरव ने भी किया था प्रतिभाग….

All India Indian Army camp
राज्य
के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आए दिन हम आपको राज्य के इन होनहार युवाओं की अभूतपूर्व सफलताओं से रूबरू कराते रहते हैं ‌ इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने देश की राजधानी दिल्ली में समूचे प्रदेश का मान बढ़ाया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तहसील के सिमाली गांव के निवासी गौरव सिंह की, जिन्होंने अपने गुप्र के साथ न‌ई दिल्ली में आयोजित हुई आल इण्डिया थल सेना कैंप में 14वीं रैंक हासिल की है।
(All India Indian Army camp)
यह भी पढ़ें- बधाई: नैनीताल की काजल बनीं मानव अधिकार आयोग मिशन की कानूनी विधि सचिव….

बता दें कि गौरव वर्तमान में एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी से उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उनके पिता पुष्कर सिंह ,ओएनजीसी आफिसर चाचा संतोष सिंह, कमांडिंग ऑफिसर गोविंद सिंह कन्याल और ताऊजी नरेंद्र सिंह डसीला ने खुशी जाहिर की है।
(All India Indian Army camp)

यह भी पढ़ें- बधाई : बागेश्वर की ज्योति और मुस्कान का उत्तराखंड फुटबाल टीम में चयन….

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top