Connect with us
Kotdwar army bharti rally

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : गढ़वाल मंडल में होने जा रही है सेना भर्ती रैली युवा रहे तैयार

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड : गढ़वाल मंडल में होने जा रही है सेना भर्ती रैली युवा रहे तैयार

1 min read

Kotdwar army bharti rally: 26 से 28 नवंबर तक कोटद्वार में आयोजित होगी भर्ती रैली, एआर‌ओ कार्यालय ने की अधिकारियों के साथ बैठक….

Kotdwar army bharti rally
गढ़वाल मंडल के सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में 26 से 28 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली होने जा रही है। जिसके संबंध में एआरओ कार्यालय लैंसडाउन एवं जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल के बीच बैठक की गई। इसके साथ ही एआरओ कार्यालय की ओर से सूचना जारी कर भर्ती के दौरान दलालों की गतिविधियों एवं फर्जी उम्मीदवारों के नामांकन को रोकने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं।वही उम्मीदवारों को पैसे लेकर चयन का आश्वासन देने वाले व्यक्ति के खिलाफ सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
(Kotdwar army bharti rally)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: हल्द्वानी के कनिष्क का राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज में चयन, आप भी दें बधाई

इसके साथ ही कार्यालय द्वारा अपने आधार विवरण को अपडेट करने तथा रैली अधिसूचना में दी गई दस्तावेजी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए भी निर्देश दिए गए है। जिससे रैली के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। गढ़वाल मंडल के सात जिलों से लगभग 3500 उम्मीदवारों के रैली में शामिल होने की उम्मीद है।
(Kotdwar army bharti rally)

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग के विनय नौटियाल बने वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) प्राइवेट नौकरी छोड़कर हासिल की 10वीं रैंक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top