Connect with us
Achala paneru of haldwani nainital ICAR EXAM

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी

उत्तराखण्ड: नैनीताल की अचला ने ICAR परीक्षा में हासिल की देश में 8वीं रैंक बढ़ाया प्रदेश का मान

Achala paneru ICAR EXAM: मूल रूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा क्षेत्र की रहने वाली है अचला, वर्तमान में अमरावती कॉलोनी हल्द्वानी में रहता है उनका परिवार….

Achala paneru ICAR EXAM
उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने सफलता का परचम लहरा रही है। आज हम हम आपको राज्य की एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हां हम बात कर रहे हैं नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र की अचला पनेरू की। जिसने Indian Council of Agricultural Research (ICAR) की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश में आठवां स्थान हासिल किया है। बता दे कि अचला पनेरू का चयन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हरियाणा में एमएससी (फूड एंड न्यूट्रिशन) में हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
(Achala paneru ICAR EXAM)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: हल्द्वानी की रानू कनवाल बनी वन दरोगा (Forester) आप भी दें बधाई

Achala paneru Haldwani Nainital
बताते चले कि अचला पनेरू ने वर्ष 2019मे बारहवीं की पढ़ाई पूर्ण की। इसके बाद पंतनगर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूर्ण की। अचला बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। पंतनगर विश्वविद्यालय की ओर से अचला को मार्च 2023 में फूड साइंस और न्यूट्रिशन पर इंटर्नशिप करने के लिए फ्रांस जाने का अवसर मिला था। अचला के पिता नवीन पनेरू कुमाऊं विश्विद्यालय में अधिवक्ता तथा माता डॉ. मंजू एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में सहायक प्राध्यापक के पद पर तैनात है। अचला मूल रूप से ओखलकांडा की निवासी है तथा वर्तमान में उनका परिवार अमरावती कॉलोनी हल्द्वानी में रहता है। अचला अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती है।
(Achala paneru Haldwani Nainital)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: हल्द्वानी के कनिष्क का राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज में चयन, आप भी दें बधाई

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Sunil

सुनील चंद्र खर्कवाल पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राजनीति और खेल जगत से जुड़ी रिपोर्टिंग के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं पर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी में क्षेत्रीय सरोकारों की गूंज और समसामयिक मुद्दों की गहराई देखने को मिलती है, जो पाठकों को विषय से जोड़ती है।

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top