Home / उत्तराखण्ड / बधाई: पिथौरागढ़ की दीक्षा राष्ट्रीय स्तर की भाला फेंक प्रतियोगिता के लिए चयनित…
उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स
बधाई: पिथौरागढ़ की दीक्षा राष्ट्रीय स्तर की भाला फेंक प्रतियोगिता के लिए चयनित…
By
1 min read
Diksha dubariya javelin throw: महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी दीक्षा, आप भी दें शुभकामनाएं….
Diksha dubariya javelin throw
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बात चाहे शिक्षा के क्षेत्र की हों या फिर नृत्य के रंगमंच की, राज्य की होनहार बेटियों ने सभी क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। बात अगर खेल के मैदान की हीं करें तो भी राज्य की अनेकों होनहार बेटियां आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का जादू दिखा रही है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनका चयन राष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली दीक्षा दुबरिया की, जो आगामी 26 से 31 दिसंबर तक महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। दीक्षा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- बधाई : पौड़ी गढ़वाल की मीनाक्षी रावत राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित….
Diksha Dubariya pithoragarh
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के मदकोट क्षेत्र के ग्राम सभा जोशा की रहने वाली दीक्षा दुबरिया का चयन राष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता के लिए हो गया है। बताया गया है कि उन्हें यह सफलता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिली है। बता दें कि दीक्षा वर्तमान में जीआईसी जोशा में कक्षा 12 की छात्रा है। सबसे खास बात तो यह है कि दीक्षा इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं, जिसमें उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों में दूसरा स्थान हासिल कर पिथौरागढ़ जिले के साथ ही समूचे उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया था। बताते चलें कि एक बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली दीक्षा के पिता बाला सिंह जहां खेती-बाड़ी कर अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं वहीं उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ की साक्षी जोशी ने टी-20 में की धुआंधार बोलिंग चटकाए 4 विकेट….
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: ऋषभ पंत ने चुकाया ₹23.84 करोड़ आयकर, उत्तराखंड के टॉप व्यक्तिगत टैक्सपेयर बने
1 min read |Rishabh Pant Becomes Uttarakhand’s Highest Individual income Taxpayer for the Second Consecutive Year |income tax India| उत्तराखंड…
Read More
उत्तराखंड की स्मृति परमार ने दिल्ली में पिछौड़ा पहनकर जीता ‘Mrs. India Endearing’ का खिताब
1 min read |Dehradun’s Smriti Parmar Wins ‘Mrs. India Endearing’ Title at Mrs. India International Queen| उत्तराखंड की बेटी स्मृति…
Read More
Uttarakhand IAS IFS transfer: उत्तराखण्ड 11 IAS IFS अधिकारियों के बंपर तबादले
1 min read Uttarakhand news today uttarakhand IAS IFS transfer 2026 uttarakhand breaking news today uttarakhand IAS Transfer today: उत्तराखण्ड…
Read More
Dehradun news today: देहरादून जिला कारागार में बंद कैदी की चली गई जिंदगी
1 min read Dehradun news live Uttarakhand news today uttarakhand hindi news live uttarakhand news today सुद्धोवाला जेल में बंद…
Read More
Chamoli News today: चमोली पोखरी में भारी बारिश के बीच सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा मलवा
1 min read Chamoli News today uttarakhand breaking news live today uttarakhand news today chamoli landslide breaking news live: पोखरी…
Read More
CJP PROTEST: NEET विवाद के बीच NTA में बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी नौकरी से बाहर
1 min read |NTA Fires 47 Officials Amid NEET Paper Leak Row, Modi Government Takes Major Action| Delhi CJP Protest|…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
