Connect with us
Uttarakhand tiger attack dehradun
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में बाघ का आतंक, घर के आंगन से 4 वर्षीय बच्चे को बनाया निवाला जंगल में मिला शव

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड में बाघ का आतंक, घर के आंगन से 4 वर्षीय बच्चे को बनाया निवाला जंगल में मिला शव

1 min read

Uttarakhand tiger attack dehradun: पुलिस और वन विभाग की टीम ने रात भर चलाया सर्च आपरेशन, बुधवार सुबह जंगल में क्षत विक्षत हालत में मिला बच्चे का शव….

Uttarakhand tiger attack dehradun
राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य के किसी ना किसी हिस्से से आए दिन जंगली जानवरों के लोगों पर हमले की दुखद खबरें सुनने को मिल रही है। ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां एक आदमखोर बाघ ने चार वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बना लिया। बताया गया है कि काफी खोजबीन के बाद पुलिस एवं वन विभाग की टीम को बच्चे का शव जंगल से बरामद हो गया है।‌ इस दुखद खबर से जहां मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत व्याप्त है।
यह भी पढ़ें- भीमताल में दो महिलाओं के बाद आदमखोर गुलदार ने 18 वर्षीय निकिता को बनाया निवाला…..

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के देहरादून जिले के सिंगली गांव निवासी अरुण सिंह के चार वर्षीय बेटे अयांश पर एक बाघ ने उस वक्त हमला कर दिया जब वह अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इससे पहले कि परिजन कुछ सोच समझ पाते बाघ, अयांश को अपने जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर भाग गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे उसके परिजनों एवं अन्य ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस एवं वन विभाग की टीमों को दी। जिस पर पुलिस और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से बच्चे की खोजबीन में सर्च आपरेशन चलाया परंतु उसका कहीं भी पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह सर्च आपरेशन चला रही टीमों को अयांश का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद हुआ। बच्चे की असामयिक मौत की खबर से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Almora Tiger Attack Uttarakhand: अल्मोड़ा में आदमखोर बाघ ने महिला को बनाया अपना निवाला

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top